Wamiqa Gabbi New Hairstyle | Wamiqa Gabbi New Hair Cut | Wamiqa Gabbi New Look: वामिका गब्बी ने अपने नए लुक से हर किसी को हैरान कर दिया है. एक्ट्रेस ने अपने लंबे और सुंदर बालों को एक दम छोटा करा लिया है. एक्ट्रेस ने एक बोल्ड ‘पिक्सी कट’करवा लिया है.
वामिका गब्बी का बोल्ड Makeover! लंबे बालों को कहा Bye-Bye
Wamiqa Gabbi New Hair Cut | Wamiqa Gabbi New Look : नया हेयरकट किसी की पूरी पर्सनैलिटी बदल सकता है. सेलिब्रिटीज के हेयर मेकओवर अक्सर नए ब्यूटी ट्रेंड्स बन जाते हैं, चाहे स्टाइल छोटा हो या कोई क्रिएटिव हेयरकट. सेलेब्स जो कुछ भी करते हैं, वह अपने आप ही ट्रेंड बन जाता है. GEN Z गर्ल्स एक्ट्रेसेस के लुक से काफी कुछ सीखती है. वहीं हाल ही में वामिका गब्बी ने अपने नए लुक से हर किसी को हैरान कर दिया है. एक्ट्रेस ने अपने लंबे और सुंदर बालों को एक दम छोटा करा लिया है. एक्ट्रेस ने एक बोल्ड ‘पिक्सी कट’करवा लिया है. जिसके बाद वामिका के बाल काफी छोटे हो गए हैं. हालांकि, ये हेयर कट काफी कूल लग रहा है.
वामिका गब्बी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें उन्होंने फैंस को अपने बोल्ड हेयरकट की पहली झलक दिखाई. उनके बालों ने एक्ट्रेस का पूरा लुक बदल दिया है. वीडियो में उन्होंने अपना मेकओवर दिखाया है. जिसमें उन्होंन अपने लंबे बालों को टॉमबॉय-स्टाइल वाले पिक्सी कट में कर लिया है. उन्होंने अपनी पोस्ट के नीचे एक कैप्शन भी लिखा ‘पुरानी चीजों को छोड़ना का सेलिब्रेशन’. वीडियो की शुरूआत में वामिका पहले बाल कटवाने से घबराती नजर आईं, लेकिन बाद उन्हें अपना ये लुक काफी पसंद आया.
वामिका गब्बी से पहले पूजा हेगड़े ने भी अपने बालों को छोटा करा लिया था. एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडर पर एक वीडियो डाला था. जिसमें उन्होंने अफने फैंस को ये खास लुक दिखाया था. वीडियो में वह बालों पर उंगलियां फेरती नजर आ रही थीं. पूजा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि अब मैं एक छोटे बाल वाली लड़की बन गई है. बता दें कि, वामिका गब्बी के लिए साल 2026 काफी लकी साबित हुआ है. वह इस साल ‘पति पत्नी और वो 2’, भूत बंग्ला में नजर आई थीं. इसी के साथ उनकी कई फिल्म लाइन अप हैं.
ये भी पढ़ें: इंग्लिश मीडिया से दूर रहे, बाबर आजम को पूर्व क्रिकेटर की सलाह, बोले- उनकी जगह शान…
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सास गिरिबाला सिंह को झटका लगा है.…
Watch Video: दिवाली के मौके पर लोगों को कंपनी की तरफ से तोहफे मिलते हैं.…
Kal Ka Love Rashifal 05 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, गुरुवार (05 नवंबर…
Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर स्टारर रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग बुधवार को की गई. पहली…
Amul Price Hike: दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा…
SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026 का इंतजार जारी है. जानें आंसर की कब…