<
Categories: क्रिकेट

CSK vs PBKS: टेस्ट में फेल हुआ आयुष म्हात्रे का बल्ला, फिर उसी बैट से खेली 74 रनों की पारी; चेपॉक में हुआ गजब का ड्रामा!

IPL 2026: अंपायर की गलती से आयुष म्हात्रे के 2-2 बल्ले टेस्ट में हुए फेल! बीच मैदान पर हुए इस अजीबोगरीब ड्रामे को देख फैंस और माइकल क्लार्क की छूटी हंसी, जानें पूरा मामला.

IPL 2026: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज शुक्रवार को एक ऐसा वाकया हुआ जिसे देख फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए. संजू सैमसन के आउट होने के बाद युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे क्रीज पर आए ही थे कि मैच के बीच में ही एक अजीबोगरीब ड्रामा शुरू हो गया. दरअसल, म्हात्रे को बैटिंग शुरू करने से पहले बैट टेस्ट से गुजरना था, जिसने कुछ पलों के लिए सबको हैरान कर दिया.

जब अंपायर की छोटी सी गलती बनी हंसी का पात्र

हुआ ये कि जब अंपायर ने आयुष म्हात्रे के बल्ले को गेज (बल्ले की चौड़ाई मापने वाला यंत्र) से चेक किया, तो वह उसमें से पार नहीं हुआ. हद तो तब हो गई जब म्हात्रे का दूसरा बल्ला भी टेस्ट में फेल हो गया. मैदान पर सन्नाटा था और म्हात्रे थोड़े नर्वस दिख रहे थे. लेकिन तभी अंपायर को अपनी गलती का अहसास हुआ. उन्होंने गेज को उल्टा पकड़ा हुआ था! जैसे ही उन्होंने उसे सीधा किया, म्हात्रे का वही पहला बल्ला आसानी से टेस्ट में पास हो गया और खेल दोबारा शुरू हुआ.

कमेंट्री बॉक्स में गूंजा, ‘ओह माय गॉड!’

इस पूरी घटना को देख रहे दिग्गज कमेंटेटर इयान बिशप ने तुरंत स्पष्ट किया कि अंपायर ने डिवाइस उल्टा पकड़ा है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क तो अपनी हंसी और हैरानी नहीं छिपा पाए. उन्होंने बार-बार ‘ओह माय गॉड’ कहते हुए इस घटना पर मजे लिए. आईपीएल जैसे वर्ल्ड क्लास टूर्नामेंट में इस तरह की बचकानी गलती ने क्लार्क समेत सबको लोटपोट कर दिया.

सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन

इस घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर मीम्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, ‘गजब ड्रामा है! अंपायर ने उल्टा गेज पकड़ा था और बेचारा बल्लेबाज तीन-तीन बल्ले बदल रहा था.’ वहीं दूसरे फैन ने कहा, ‘चेन्नई के मैदान पर ये क्या कॉमेडी हो रही है, अंपायर साहब अपनी ही नासमझी पर मुस्कुरा रहे हैं.’

आयुष म्हात्रे की धुआंधार पारी

आयुष म्हात्रे आज के मुकाबले में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक उन्होंने 43 गेंदों में 74 रनों की शानदार पारी खेली है इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के जड़े हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST