बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान टीम की कप्तानी में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है. शान मसूद की जगह बाबर आज़म को फिर से टेस्ट कप्तान बनाया जा सकता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कई अधिकारी और खिलाड़ी बाबर के समर्थन में हैं. बाबर दूसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं.
कप्तानी से हटाए गए शान मसूद.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में जल्द बड़ा बदलाव हो सकता है. टीम के स्टार बल्लेबाज़ बाबर आजम को फिर से टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जा सकता है. शान मसूद की कप्तानी में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 104 रन से हार मिली. इसके बाद उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी अब बाबर आजम को दोबारा कमान देने की तैयारी में है. ढाका में खेले गए इस मैच में शान मसूद बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. वह दोनों पारियों में जल्दी आउट हो गए.
दिसंबर 2023 से टेस्ट कप्तान बनने के बाद उन्होंने 15 मैचों में टीम की कप्तानी की, लेकिन इनमें से 11 मैच पाकिस्तान हार गया. इसी वजह से अब बाबर आज़म को दोबारा कप्तान बनाने की चर्चा तेज हो गई है. घुटने की चोट के कारण बाबर आज़म पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे. लेकिन 18 मई से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में उनके खेलने की पूरी उम्मीद है. अगर वह अच्छी बल्लेबाज़ी करते हैं, तो उन्हें कप्तानी मिल सकती है. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कई बड़े अधिकारी और टीम के कुछ खिलाड़ी भी चाहते हैं कि बाबर आज़म फिर से कप्तान बनें. पाकिस्तान को अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सात और टेस्ट मैच खेलने हैं.
बाबर आज़म को फिर मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भविष्य को ध्यान में रखते हुए बाबर आज़म को लंबे समय के लिए कप्तानी देना चाहता है. माना जा रहा है कि आगे चलकर उन्हें एकदिवसीय टीम की कप्तानी भी सौंपी जा सकती है. अगले क्रिकेट विश्व कप से पहले बोर्ड अनुभवी कप्तान चाहता है. बाबर आज़म 2019 से 2023 तक पाकिस्तान की तीनों टीमों के कप्तान रह चुके हैं. उन्होंने 2023 विश्व कप के बाद कप्तानी छोड़ दी थी. बाद में उन्हें 2024 टी20 विश्व कप के लिए टी20 टीम का कप्तान बनाया गया, लेकिन खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने वह जिम्मेदारी भी छोड़ दी.
शान मसूद को मिल सकती है नई भूमिका
हार के बाद शान मसूद काफी निराश बताए जा रहे हैं. खबर है कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में कोई नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. पीसीबी अध्यक्ष Mohsin Naqvi ने पहले उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट और खिलाड़ियों से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी देने की बात कही थी. उस समय शान मसूद ने कप्तानी जारी रखने का फैसला किया था, लेकिन अब वह इस भूमिका पर फिर से विचार कर सकते हैं.
Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…
India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…
Rohit Sharma Score | IND vs WI 3rd ODI: वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ तीसरे वनडे…
Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…
राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…
गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…