<

आरएसएस की वरिष्ठ कार्यकर्ता इंद्रा बंसल का निधन, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में शोक की लहर

Indra Bansal: रविवार शाम ताजगंज विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां परिवारजनों, रिश्तेदारों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की. सोमवार को सूर्य नगर, खंदारी स्थित समाधि पार्क में आयोजित उठावनी सभा में भी बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए.

Indra Bansal Death: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं कैलादेवी क्षेत्र स्थित धर्मशाला की संचालिका श्रीमती इंद्रा बंसल का रविवार प्रातः निधन हो गया. उनके निधन का समाचार मिलते ही सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. बड़ी संख्या में लोग विजय नगर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं.

धार्मिक गतिविधियों से जुड़ी हुई थीं इंद्रा बंसल

इंद्रा बंसल लंबे समय से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों से जुड़ी हुई थीं. संघ विचारधारा से प्रेरित होकर उन्होंने सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता को अपने जीवन का आधार बनाया. धार्मिक आयोजनों, सामाजिक कार्यक्रमों तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता में उनकी सक्रिय भूमिका रहती थी. कैलादेवी क्षेत्र में संचालित धर्मशाला के संचालन और व्यवस्थाओं में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके कारण स्थानीय समाज में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त था.

परिचितों के अनुसार श्रीमती बंसल का स्वभाव अत्यंत सरल और आत्मीय था. वह समाज के लोगों के सुख-दुख में हमेशा सहभागी रहती थीं. पड़ोसियों और सामाजिक संगठनों के बीच उनकी पहचान एक शांत, धार्मिक और सेवा भाव रखने वाली महिला के रूप में थी.

उनके पुत्र डॉ. विजय किशोर बंसल भी लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय हैं. विभिन्न गौशालाओं के सहयोग, संघ से जुड़े विद्यालयों की सहायता तथा धार्मिक आयोजनों में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी रही है. परिवार से जुड़े लोगों का कहना है कि समाजसेवा और धार्मिक कार्यों की प्रेरणा उन्हें अपनी माताजी से ही मिली थी.

शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार

रविवार शाम ताजगंज विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां परिवारजनों, रिश्तेदारों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की. सोमवार को सूर्य नगर, खंदारी स्थित समाधि पार्क में आयोजित उठावनी सभा में भी बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए.

शोक संतप्त परिवार में पति गिरिराज किशोर बंसल, पुत्र डॉ. विजय किशोर बंसल एवं पुत्रवधू डॉली बंसल, पुत्रियां पूनम अग्रवाल, ऋतु प्रकाश और रेखा अग्रवाल सहित अन्य परिजन शामिल हैं. शहर के अनेक सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने श्रीमती इंद्रा बंसल के निधन को सामाजिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनका सेवा और संस्कारों से भरा जीवन सदैव लोगों को प्रेरित करता रहेगा.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh
Tags: Indra Bansal

Recent Posts

Husband wife dispute: होटल में दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़…बोली तूने मुझसे लव मैरिज की थी

Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति…

Last Updated: October 3, 2026 18:34:43 IST

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST

Padma Purana: किस कर्म से बदलती है आत्मा की अगली यात्रा…जानिये 84 लाख योनियों का रहस्य

Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…

Last Updated: October 3, 2026 16:47:38 IST