Ayush Mhatre Injury IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोटिल होने के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. फ्रेंचाइजी ने ऑफिशियल बयान जारी करके इसकी जानकारी दी है. आयुष म्हात्रे को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी थी.
आयुष म्हात्रे चोटिल होने के कारण आईपीएल 2026 से हुए बाहर.
Ayush Mhatre Injury IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए बुरी खबर सामने आई है. चेन्नई के 18 साल के युवा स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे मौजूदा सीजन के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं. फ्रेंचाइजी ने ऑफिशियल बयान जारी करते हुए बताया कि 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय आयुष म्हात्रे के बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट आई थी. इसके चलते वह आईपीएल 2026 के बाकी सभी मैचों से बाहर हो गए हैं. CSK ने बताया कि आयुष म्हात्रे को इस इंजरी से उबरने के लिए 6-12 हफ्ते का समय लगेगा.
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में आयुष म्हात्रे इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर बल्लेबाजी करने आए थे. आयुष म्हात्रे ने सिर्फ 12 गेंदों पर 30 रन बनाए. इसके बाद उन्हें रन लेते समय अचानक दर्द महसूस हुई. इसके बाद फिजियो ने लंबे समय तक मैदान पर आयुष का इलाज किया. इसके बाद आयुष म्हात्रे ने बल्लेबाजी जारी रखने का फैसला किया. हालांकि वह अगली ही गेंद पर आउट हो गए. इसको लेकर CSK की टीम मैनेजमेंट पर भी सवाल खड़े होने लगे.
18 साल के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे थे. IPL 2026 में आयुष म्हात्रे ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 6 मैचों में 177.88 के स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए हैं. इसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं. वह इस सीजन अभी तक चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. ऐसे में आयुष म्हात्रे का आईपीएल से बाहर होना सीएसके के लिए बड़ा झटका है. चेन्नई सुपर किंग्स का टॉप ऑर्डर इस सीजन फॉर्म की समस्या से जूझ रहा है.
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम इस सीजन इंजरी संकट से जूझ रही है. टूर्नामेंट के पहले दिन ही एमएस धोनी चोटिल हो गए थे, जो अभी तक मैदान पर वापसी नहीं कर पाए हैं. उनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस इंजर्ड होने की वजह से शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाए थे. वहीं, तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोटिल होने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे.
फ्रेंचाइजी ने अभी आयुष म्हात्रे के रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है. हालांकि सीएसके के स्क्वाड में ही ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो आयुष म्हात्रे की जगह ले सकते हैं. इसमें सबसे पहला नाम उर्विल पटेल का आता है. आयुष म्हात्रे के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उर्विल पटेल को मौका दिया जा सकता है. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना अगला मैच 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने वाला है.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…