<
Categories: मनोरंजन

क्या खत्म होने जा रहा है डेविड धवन का फिल्मी सफर? बेटे वरुण संग होगी आखिरी फिल्म! खुद दिए संकेत

David Dhawan: बॉलीवुड फिल्म निर्माता डेविड धवन ने संकेत दिया है कि वरुण धवन के साथ उनकी आखिरी फिल्म होगी. क्या है इस खबर का पूरा सच? चलिए जानते हैं.

डेविड धवन बॉलीवुड की दुनिया के जाने-माने निर्देशक हैं. उन्होंने अपने करियर में कई जबरदस्त फिल्में दी हैं. इस वक्त वह अपने बेटे वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से चर्चा में हैं, जो रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है. यह चौथी बार होगा, जब पिता-पुत्र एक साथ नजर आएंगे. अब डेविड धवन ने संकेत दिया है कि यह उनकी आखिरी फिल्म हो सकती है. क्या फिल्म दुनिया से संन्यास लेने वाले हैं डायरेक्टर? 

बेटे वरुण के साथ कैसी है डेविड धवन की जोड़ी?

हाल ही में डायरेक्टर डेविड धवन ने एएनआई से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपने बेटे और अभिनेता वरुण धवन संग अपनी जोड़ी के बारे में बताया. उन्होंने कहा, ‘एक निर्देशक हमेशा एक अच्छा अभिनेता चाहता है, यह पहली प्राथमिकता है. मेरी उसकी (वरुण धवन)  ट्यूनिंग हो गई. ये भी नहीं घर का बच्चा है करेगा ही. वो भी सवाल करेगा ही, हक है उसका. वह भी 13-14 फिल्म कर चुका है. लेकिन हम वास्तव में बहुत अच्छे हैं और मैंने कहा जब तक मैं फिल्में बना रहा हूं तो बेटे के साथ एक दो पिक्चर चलती रहती है अच्छा है.’

आखिरी फिल्मा का दिया संकेत

आगे बातचीत करते हुए फिल्म निर्माता ने संकेत दिया कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म हो सकती है. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मुझे और फिल्में करनी चाहिए. वो तो चाहता ही नहीं कि मैं काम भी करूं, मेरी सेहत को देखते हुए. यह मेरी आखिरी फिल्म हो सकती है. इसके बाद, मैं बस वरुण का पिता रह जाऊंगा. मैं तुम्हारा ख्याल रखूंगा, तुम्हारे परिवार का ख्याल रखूंगा. मैं वरुण की फिल्म में घुसूंगा नहीं, लेकिन मैं हर समय उसके साथ रहूंगा.’

‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म के बारे में

डेविड धवन द्वारा निर्देशित और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं. साथ ही राकेश बेदी, राजेश कुमार, मौनी रॉय और मनीष पॉल जैसे कलाकार भी हैं. फिल्म पहले 4 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से टकराव से बचने के लिए इसे 12 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया था. अब यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST