<
Categories: Uncategorized

‘आज के बाद मैं किसी मुस्लिम लड़के के साथ…’ वड़ा पाव गर्ल ने वीडियो शेयर कर मचाया हंगामा, कह दी ये बड़ी बात

वड़ा पाव गर्ल के नाम से फेमस चंद्रिका दीक्षित की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वे माथे पर तिलक लगाकर और हाथ जोड़कर लोगों माफी मांगती नजर आ रही हैं.

Chandrika Dixit Viral Video: दिल्ली की फेमस वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं. चंद्रिका ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है. दरअसल, बीते कुछ समय से चंद्रिका दीक्षित एक मुस्लिम लड़के के साथ वीडियो बना रही थीं. वो कभी उसके साथ सलाम वालेकुम कहती हुई वीडियो बना रही थीं, तो कभी उसके साथ रोमांटिक वीडियो बना रही थीं. एक्ट्रेस की इन वीडियोज के कारण उन दोनों  के बीच संबंध को लेकर भी अफवाहें उड़ रही थीं. वहीं अब एक्ट्रेस ने रोते हुए इस मामले पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रोते हुए माफी मांगती नजर आ रही हैं. हालांकि लोग इसे नया पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं.

वीडियो में क्या बोलीं चंद्रिका

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने माथे पर तिलक लगाकर और हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि वो अब किसी भी मुस्लिम लड़के के साथ नजर नहीं  आएंगी. उन्होंने माना कि वो एक मुस्लिम लड़के के साथ नजर आ रही थीं लेकिन अब भविष्य में वो किसी मुस्लिम लड़के की वीडियो में नजर नहीं आएंगी. न ही कोई मुस्लिम लड़का उनकी वीडियो में नजर आएगा. उन्होंने कहा कि उनके लिए धर्म बराबर हैं और सबका सम्मान करती हैं लेकिन वो सनातनी हैं और सनातनी ही रहेंगी.

पति को लेकर बोला था झूठ

बीते काफी समय से कहा जा रहा था कि चंद्रिका दीक्षित और उनके पति युगम गेरा के साथ कुछ ठीक नहीं चल रहा है. उन्होंने कई मंचों पर अपने रिश्ते को लेकर बातचीत की. वहीं उनके पति ने कई चैनल्स और सोशल मीडिया साइट्स पर इशारा किया था कि उनकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा था. इसके कारण दोनों के फैंस उनके समर्थन में नजर आए. हाल ही में दोनों  की एक वीडियो सामने आई, जिसमें युगम और चंद्रिका एक साथ हंसते-मुस्कुराते नजर आए. इसके बाद लोगों ने दोनों पर सवाल उठाया कि जो रिश्ता अब तक इतना खराब था. अचानक से वो सही कैसे हो गया.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST