<
Categories: Education

96 Year Old Grandmother: जुनून हो तो उम्र मायने नहीं रखती, कार्त्यायनी अम्मा ने किया ऐसा कमाल, कहलाई पोस्टर दादी

96 year old grandmother: कहते हैं न कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है. ऐसी ही कार्त्यायनी अम्मा (Karthyayani Amma) ने परीक्षा में 100 में से 98% अंक हासिल की हैं.

96 year old grandmother: अगर मन में सीखने की लगन हो, तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती. उन्होंने यह साबित कर दिया कि शिक्षा सिर्फ युवाओं का अधिकार नहीं, बल्कि हर इंसान का अधिकार है, चाहे उम्र कोई भी हो. ऐसी ही कहानी केरल की 96 वर्षीय महिला कार्त्यायनी अम्मा (Karthyayani Amma) की है, जिनकी कहानी यह साबित करती है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती. यह सिर्फ एक परीक्षा पास करने की कहानी नहीं, बल्कि उस सपने की जीत है जिसे उन्होंने दशकों तक अपने भीतर संजोकर रखा.

वर्ष 1922 में केरल के अलाप्पुझा जिले के एक छोटे से गांव में जन्मीं कार्त्यायनी अम्मा का बचपन संघर्षों से भरा था. उस दौर में लड़कियों की शिक्षा को प्राथमिकता नहीं दी जाती थी. गरीबी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते उन्हें कभी स्कूल जाने का मौका ही नहीं मिला. छोटी उम्र से ही कामकाज में जुट गईं और आगे चलकर शादी, बच्चों की परवरिश और घर चलाने में ही उनकी पूरी जिंदगी बीत गई.

90 की उम्र में जागी सीखने की चाह

जहां अधिकांश लोग उम्र के इस पड़ाव पर आराम करते हैं, वहीं अम्मा के भीतर सीखने की नई इच्छा जागी. उनकी बेटी, जिन्होंने 60 साल की उम्र में साक्षरता हासिल की, उनकी प्रेरणा बनीं. यही वह पल था जिसने अम्मा को भी आगे बढ़ने का हौसला दिया. अम्मा ने केरल सरकार के साक्षरता अभियान में दाखिला लिया. परिवार ने उनका पूरा साथ दिया. पोते-पोतियों ने उन्हें अक्षर, शब्द और गिनती सिखाई. धीरे-धीरे उन्होंने पढ़ना-लिखना सीख लिया. यह सफर आसान नहीं था, लेकिन उनका धैर्य और समर्पण अटूट रहा.

96 साल की उम्र में शानदार परीक्षा परिणाम

वर्ष 2018 में अम्मा ने पहली बार परीक्षा दी. परिणाम आया तो हर कोई हैरान रह गया. उन्होंने 100 में से 98 अंक हासिल किए. पढ़ने और गणित में पूरे अंक और लेखन में भी लगभग बढ़िया परफॉर्म रहा. यह सिर्फ अंक नहीं थे, बल्कि उनकी मेहनत और इच्छाशक्ति का प्रमाण थे. उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें राज्य ही नहीं, बल्कि देशभर में प्रसिद्ध बना दिया. उन्हें “पोस्टर दादी” के रूप में पहचाना जाने लगा. आगे चलकर उन्हें ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Delhi Garba-Dandiya Night 2026: गरबा खेलना है तो दिल्ली की इन 5 जगहों पर पहुंचें, डांडिया नाइट्स के लिए सजने लगे पंडाल

Delhi Garba-Dandiya Night 2026: नवरात्रि 2026 में दिल्ली में गरबा और डांडिया के लिए कई…

Last Updated: October 7, 2026 15:50:13 IST

Tej Pratap Yadav Second Marriage: विदेशी संग ब्याह रचाएंगे तेजू भैया, बाहों में बाहें डाल कर रहे रोमांस; बोले- शादी करोगी न तुम?

Rise And Fall 2 में तेज प्रताप यादव और इरीना रुदकोवा की रोमांटिक केमिस्ट्री चर्चा…

Last Updated: October 7, 2026 15:44:47 IST

Purvanchal Expressway Accident Today: सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा, क्रिकेट खेलने गए 11 खिलाड़ियों में 4 की मौत; ट्रक में घुसी कार

Purvanchal Expressway Accident Today: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर क्रिकेट खिलाड़ियों की कार ट्रक से…

Last Updated: October 7, 2026 15:32:32 IST

4 महिलाएं और दो पुरुष अचानक पहुंचे स्पा सेंटर, किया हंगामा, लाखों वसूलकर किया कांड

Bengaluru Spa Extortion: बेंगलुरु के विद्यारण्यपुरा इलाके में चार महिलाएं और दो पुरुष अचानक एक…

Last Updated: October 7, 2026 15:26:11 IST

CBSE Board Exam 2027: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म! 10वीं-12वीं के एग्जाम की डेटशीट को लेकर आया बड़ा अपडेट

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी शुरू, LOC प्रक्रिया जारी. डेटशीट…

Last Updated: October 7, 2026 15:12:30 IST

8th Pay Commission: अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 हुआ तो सरकारी कर्मचारियों की चांदी! इतनी हो जएगी सैलरी; देखें पूरा गणित

8th Pay Commission: पता करें कि अगर आठवें Pay Commission में फिटमेंट फैक्टर 2.0 से…

Last Updated: October 7, 2026 15:09:09 IST