<
Categories: क्रिकेट

Sanju Samson Century: संजू सैमसन ने चेपॉक में मचाया गदर! ठोका चौथा IPL शतक, इस खास क्लब में हुए शामिल

IPL 2026 के 18वें मैच में संजू सैमसन का 'संजू अवतार' देखने को मिला, चेपॉक में दिल्ली के खिलाफ सिर्फ 52 गेंदों में जड़ा सीजन का पहला शतक. साथ ही पूरे किए टी20 में 400 छक्के कम्पलीट किए. देखें संजू की इस ऐतिहासिक पारी और उनके IPL करियर के सभी 4 शतकों की जर्नी.

CSK vs DC: IPL 2026 के 18वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला MA चिदंबरम स्टेडियम (Chepauk Stadium) में खेला जा रहा है. इस मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार वापसी करते हुए इस सीज़न की अपनी पहली शतकीय पारी खेली. पिछले तीन मैचों में उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा था, और वे एक बार भी तीहरे अंकों तक पहुँचने में नाकाम रहे थे. हालाँकि, आज चेपॉक की पिच पर उन्होंने लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार अपने प्रशंसकों को राहत दी.

CSK के लिए संजू सैमसन का अर्धशतक

इस मैच में, संजू सैमसन ने सिर्फ़ 26 गेंदों में 50 रन का आंकड़ा छूया, और चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पहनकर अपना पहला अर्धशतक बनाया. लेकिन वो यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने 52 गेंदों में शतकीय पारी खेली. खबर लिखे जाने तक उन्होंने 56 गेंदों में 115 रनों की पारी खेल डाली है.

IPL में संजू सैमसन का चौथा शतक

संजू सैमसन के लिए यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि यह उनके IPL करियर की चौथी शतकीय पारी है. इस सेंचुरी के साथ ही उन्होंने दिग्गज बल्लेबाजों की लिस्ट में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. चेपॉक में दिल्ली के खिलाफ खेली गई यह पारी उनके करियर के सबसे यादगार शतकों में से एक बन गई है.

  1. पहला शतक: 102 रन (63 गेंद) बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट (पुणे, 2017)
  2. दूसरा शतक: 102* रन (55 गेंद) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (हैदराबाद, 2019)
  3. तीसरा शतक: 119 रन (63 गेंद) बनाम पंजाब किंग्स (वानखेड़े, 2021)
  4. चौथा शतक: 102* रन (52 गेंद) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (चेन्नई, 2026)

छक्कों के ‘किंग्स’ क्लब में शामिल हुए संजू सैमसन (Sanju Samson 400 Sixes)

संजू सैमसन ने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसे छूना हर बल्लेबाज का सपना होता है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान संजू ने अपने टी20 करियर का 400वां छक्का भी जड़ा. इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने वाले वह भारत के महज चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. अब उनसे आगे सिर्फ रोहित शर्मा (554), सूर्यकुमार यादव (442) और विराट कोहली (441) जैसे दिग्गज ही रह गए हैं. संजू की यह उपलब्धि उनके निडर खेल और क्लीन हिटिंग का सबसे बड़ा प्रमाण है.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

शर्मनाक! शादी का खास दिन दुल्हन के लिए बना बुरा सपना, रिश्तेदारों ने की ऐसी घटिया हरकत; रोती-बिलखती रही लड़की

Bride Prank Gone Wrong: शादी के दिन, दुल्हे के रिश्तेदारों ने दुल्हन के साथ ऐसा…

Last Updated: April 11, 2026 22:54:58 IST

Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी यात्रा में भारी भीड़ बढ़ने से रजिस्ट्रेशन बंद, कल सुबह इस समय खुलेगा काउंटर

Vaishno Devi Yatra Update: माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते…

Last Updated: April 11, 2026 22:26:11 IST

नीतीश कुमार ने जाते-जाते कर दिया खेला, अब सरकारी डॉक्टर नहीं कर पाएंगे निजी प्रैक्टिस

Nitish Kumar Big Decisions: बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.…

Last Updated: April 11, 2026 22:13:08 IST

किसकी नजर में सीएम योगी आदित्यनाथ हैं ‘धुरंधर’, अखिलेश यादव के बारे में ये क्या कह दिया?

Pooja Pal on Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी…

Last Updated: April 11, 2026 21:36:45 IST

रेड के बीच विस्फोट से हड़कंप, दो सब-इंस्पेक्टर समेत 5 जख्मी, जेवरात बरामद

बिहार में दरभंगा लूट कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान चलाया जा…

Last Updated: April 11, 2026 21:23:12 IST

हिंदी सिनेमा की वो फिल्म, जिसके लिए एक्टर को मिला था बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, डांसर का निभाया था किरदार

हिंदी सिनेमा में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई, जिसमें एक्टर ने एक्ट्रेस का किरदार निभाया…

Last Updated: April 11, 2026 21:16:05 IST