<
Categories: क्रिकेट

MI vs CSK: सीएसके फैन ने बीच मैच में दिखाई मिडिल फिंगर, देख दंग रह गए मुंबई के खिलाड़ी; देखें वीडियो

MI vs CSK: जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया लोगों ने इसे हाथों-हाथ लिया. यूजर्स ने इसे बेहद फनी और रिलेटेबल बताया. कई लोगों का कहना था कि क्रिकेट मैच के दौरान इमोशन्स इतने हाई हो जाते हैं कि कभी-कभी ऐसे रिएक्शन अपने आप निकल जाते हैं.

MI vs CSK: IPL 2026 के 33वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को बड़े अंतर से हरा दिया. मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया, लेकिन चेन्नई की धमाकेदार बैटिंग और फिर शानदार बॉलिंग ने उनकी टीम को पूरी तरह से तोड़ दिया. CSK ने 20 ओवर में 207 रन का मजबूत स्कोर बनाया और मुंबई को 19 ओवर में सिर्फ 104 रन पर समेट दिया. इसी के साथ चेन्नई ने 103 रन से जीत हासिल की. ​​यह चेन्नई सुपर किंग्स की इस सीजन की तीसरी जीत है. लेकिन मुकाबले में कुछ ऐसा भी हुआ जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ये वीडियो एक चेन्नई के फैन का है. 

आईपीएल मैच एंटरटेनमेंट से भरपूर

आईपीएल के मैच हमेशा रोमांच और एंटरटेनमेंट से भरपूर होते हैं लेकिन कई बार मैदान के बाहर बैठे फैंस भी ऐसा कुछ कर जाते हैं कि वो सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. ऐसा ही एक मजेदार वाकया चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में हुआ. जब मैच चल रहा था और सीएसके की मैच पर पकड़ मजबूत थी  उसी दौरान कैमरा एक CSK फैन पर गया जो आराम से फोन पर बात कर रहा था. लेकिन अगले ही पल उसने बातचीत के बीच अचानक मिडिल फिंगर दिखा दी. यह रिएक्शन इतना अचानक और अनोखा था कि कैमरे में कैद होते ही यह क्लिप वायरल हो गई.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया लोगों ने इसे हाथों-हाथ लिया. यूजर्स ने इसे बेहद फनी और रिलेटेबल बताया. कई लोगों का कहना था कि क्रिकेट मैच के दौरान इमोशन्स इतने हाई हो जाते हैं कि कभी-कभी ऐसे रिएक्शन अपने आप निकल जाते हैं.

आईपीएल में जहां एक तरफ खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीतते हैं वहीं दूसरी तरफ फैंस भी अपने एक्सप्रेशन और रिएक्शन से माहौल को और मजेदार बना देते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां मैच के साथ-साथ एक फैन ने भी पूरी लाइमलाइट लूट ली.

आखिरकार यह कहना गलत नहीं होगा कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि एक ऐसा जज़्बा है जिसमें हर कोई पूरी तरह डूब जाता है  और कभी-कभी यही जज्बा ऐसे वायरल और मजेदार पलों को जन्म दे देता है.

सैमसन रहे जीत के हीरो

चेन्नई की पारी के हीरो संजू सैमसन रहे. उन्होंने सिर्फ 54 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल थे. उनका स्ट्राइक रेट 187 से ज्यादा था. संजू ने कई शानदार शॉट खेले और मुंबई के बॉलर्स की जमकर धुनाई की. रुतुराज गायकवाड़ ने 22 रन, डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 रन और कार्तिक शर्मा ने 18 रन बनाए. टीम ने पावरप्ले में तेज़ शुरुआत की और बीच के ओवरों में रन रेट बनाए रखा, जिससे CSK 207 रन बना सकी.

मुंबई की शुरुआत खराब

इस बड़े टारगेट के जवाब में मुंबई की शुरुआत बहुत खराब रही. टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट खो दिए, जिससे वह मुश्किल में पड़ गई. तिलक वर्मा ने 37 रन और सूर्यकुमार यादव ने 35 रन बनाए, लेकिन कोई भी बैट्समैन कुछ खास असर नहीं डाल सका. नतीजतन, टीम 19 ओवर में 104 रन पर ऑल आउट हो गई.

चेन्नई के लिए अकील हुसैन और नूर अहमद सबसे अच्छे रहे. अकील हुसैन ने चार ओवर में सिर्फ़ 17 रन देकर चार विकेट लिए. उनकी खतरनाक स्पिन ने मुंबई की बैटिंग को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया. नूर अहमद ने भी दो विकेट लिए. मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन और गुरजपनीत सिंह ने एक-एक विकेट लिया.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh

Recent Posts

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST