Live
Search
Home > क्रिकेट > वैभव सूर्यवंशी के तूफान के आगे CSK की निकली हवा! MS धोनी के बिना चेन्नई की शर्मनाक हार, देखें हाईलाइट

वैभव सूर्यवंशी के तूफान के आगे CSK की निकली हवा! MS धोनी के बिना चेन्नई की शर्मनाक हार, देखें हाईलाइट

CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को गुवाहाटी में 8 विकेट से शिकस्त दी. RR की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 गेंदों पर फिफ्टी जड़कर रिकॉर्ड बना दिया. देखें हाईलाइट...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-03-30 23:17:11

Mobile Ads 1x1

CSK vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 8 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी सबसे बड़ी हाईलाइट बनकर निकले, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की. चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाए थे. इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ 12.1 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया. राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने 17 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में वैभव ने 5 छक्के और 4 चौके लगाए. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है. वैभव सूर्यवंशी के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों पर नाबाद 38 रनों की पारी खेली. उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने 18 और कप्तान रियान पराग ने नाबाद 14 रन बनाए.

MS धोनी के बिना CSK की शर्मनाक हार

आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए. एमएस धोनी के बिना सीएसके को बुरी तरह हार झेलनी पड़ी. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 127 रनों पर ढेर हो गई. CSK की ओर से जेमी ओवर्टन ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. उनके अलावा कार्तिक शर्मा ने 18 और सरफराज खान ने 17 रनों का योगदान दिया. वहीं, सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) CSK के लिए अपने डेब्यू पर फ्लॉप साबित हुए. संजू सैमसन सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए.

उनके अलावा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोफ्रा आर्चर, रविंद्र जडेजा और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट चटकाए. उनके अलावा संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने भी 1-1 विकेट हासिल किए. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम टारगेट चेज करने उतरी. राजस्थान रॉयल्स ने 12.1 ओवर में 128 रनों का टारगेट हासिल कर लिया.

राजस्थान रॉयल्स की खतरनाक गेंदबाजी

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन खर्च करके 2 विकेट हासिल किए. वहीं, नांद्रे बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए. बर्गर ने संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे को आउट किया, जिससे चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. इस शानदार प्रदर्शन के लिए नांद्रे बर्गर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. वहीं, स्पिनर रविंद्र जडेजा ने भी 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. जडेजा ने शिवम दुबे और सरफराज खान को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने 1-1 विकेट चटकाए.

MORE NEWS