<
Categories: क्रिकेट

SRH vs CSK Tickets Online 2026: हैदराबाद के खिलाफ होगी धोनी की वापसी! मैच के टिकट ऐसे करें बुक, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

SRH vs CSK Tickets Online 2026: हैदराबाद के मैदान में इस सीजन धोनी की पहली झलक पाने के लिए तैयार हो जाइए! SRH vs CSK मैच के टिकट, सही दाम और बुकिंग का पूरा तरीका यहां आसान भाषा में समझें

SRH vs CSK Tickets Online 2026: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 18 अप्रैल को होने वाले SRH vs CSK मैच का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है. यह मुकाबला 18 अप्रैल को शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाना है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मैच में धोनी वापसी कर रहे हैं. साथ ही अगर आप भी ईशान किशन, ट्रेविस हेड और क्लासेन की पावर-हिटिंग और संजू सैमसन का जलवा मैदान पर देखना चाहते हैं, तो यह गाइड आपके लिए ही है. 

टिकट कब और कहां मिलेंगे?

हैदराबाद और चेन्नई का यह मुकाबला देखने के लिए आप District by Zomato और SRH की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं. टिकट बुक होने के लिए लाइव हैं. आपको बता दें कि SRH के होम मैचेज के टिकट सिर्फ District by Zomato पर मिलते हैं, BookMyShow पर नहीं।

स्टैंड का प्रकार कीमत (₹)
एंट्री लेवल (शुरुआती) 1,750
मिड-रेंज स्टैंड्स 2,500 – 4,500
प्रीमियम / वीआईपी 7,500 तक

ध्यान दें: इसमें 8-9% बुकिंग फीस और GST अलग से जुड़ेगा। पिछले मैचों की तरह इस बार भी हर टिकट के साथ एक SRH जर्सी फ्री मिल सकती है.

बुकिंग कैसे करें? (स्टेप-बाय-स्टेप)

  • District ऐप पर जाएं और ‘SRH vs CSK’ मैच सर्च करें.
  • स्टेडियम का मैप खुलेगा। अपने बजट के हिसाब से स्टैंड चुनें (1,750 से 7,500)
  • बुकिंग शुरू करने के बाद आपके पास प्रोसेस पूरा करने के लिए सिर्फ 10 मिनट होंगे.
  • अपना नाम, फोन नंबर और ईमेल आईडी डालें.
  • UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग से पेमेंट पूरा करें. आपका e-ticket QR कोड मेल पर आ जाएगा.

मैच के दिन के लिए कुछ जरूरी टिप्स

  • मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, लेकिन गेट शाम 4:30 बजे से खुल जाएंगे. भीड़ से बचने के लिए समय पर पहुंचना बेहतर है.
  • आपका ई-टिकट ही आपकी एंट्री है. याद रखें, स्टेडियम के अंदर पावर बैंक ले जाना मना है. इसलिए फोन चार्ज करके घर से निकले.
  • अपने डिजिटल टिकट के साथ एक सरकारी आईडी (जैसे आधार या पैन कार्ड) जरूर रखें.
  • बाहर का खाना, बड़ी थैलियां, प्रोफेशनल कैमरा और कांच की बोतलें अंदर ले जाना वर्जित है.
Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Happy Dussehra 2026 Wishes: अपनों को भेजें दशहरा की ये खास शुभकामनाएं, Wishes, Quotes और Messages

Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…

Last Updated: October 20, 2026 08:17:06 IST

Delhi Dussehra Traffic Advisory Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम!

Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…

Last Updated: October 20, 2026 08:03:52 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…

Last Updated: October 20, 2026 07:31:17 IST

Delhi NCR Weather Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या खिली रहेगी धूप, जानें IMD का ताजा अपडेट

Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…

Last Updated: October 20, 2026 06:47:20 IST

Jailer 2 Box Office Collection Day 5: सोमवार को भी नहीं थमे रजनीकांत, वर्ल्डवाइड कमाई 477 करोड़ पार!

Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…

Last Updated: October 20, 2026 06:20:47 IST

Bhopal kidnapping case: भोपाल में 8 लोगों को अगवा कर मांगी 10 लाख की फिरौती, दोस्त ने ऐसे बचाई जान

Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…

Last Updated: October 19, 2026 23:21:03 IST