Jharkhand Encounter Today: झारखंड में सुरक्षाबलों से एनकाउंटर में 15 लाख का इनामी शाहदेव सोरेन मारा गया है, जो सालों से फाइलों में 'मोस्ट वांटेड' था. वह हर ऑपरेशन में पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन इस बार उसकी एक न चली.
झारखंड में मारा गया नक्सली शाहदेव सोरेन
Jharkhand Encounter News: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. चतरा और हजारीबाग जिले की सीमा पर शुक्रवार (17 अप्रैल) दोपहर कोबरा बटालियन और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ नक्सलियों की भीषण मुठभेड़ हुई. पिपरवार-केरेडारी बॉर्डर पर हुए एनकाउंटर में 15 लाख के इनामी नक्सली शाहदेव सोरेन समेत 4 नक्सली मारे गए हैं.
जानकारी के मुताबिक कोबरा बटालियन और जिला पुलिस ने मिलकर ऐसा घेरा डाला कि नक्सलियों के पास बचने का कोई रास्ता नहीं बचा. इस दौरान कई राउंड फायरिंग हुई. नक्सलियों ने जंगल में छिपने की कोशिश भी की, लेकिन सुरक्षाबलों की रणनीति के आगे सब फेल हो गया और चार नक्सली मारे गए.
इस एनकाउंटर में 15 लाख का इनामी शाहदेव सोरेन भी मारा गया, जो सालों से फाइलों में ‘मोस्ट वांटेड’ था. वह हर ऑपरेशन में पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन इस बार उसकी एक न चली.
शाहदेव महतो केरेडारी थाना क्षेत्र के कुठान गांव का रहने वाला था. मुठभेड़ में उसकी पत्नी नताशा भी मारी गई है. नताशा मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी और संगठन में रहते हुए ही उसने शाहदेव से विवाह किया था.
नताशा हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ से झारखंड आकर माओवादी संगठन को मजबूत करने की साजिश में जुटी थी. दोनों लंबे समय से खूंखार गतिविधियों में संलिप्त थे. अन्य दो मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है और कुछ अन्य के घायल होने की भी संभावना है.
पुलिस ने मौके से दो AK-47, एक अमेरिकन राइफल, कई अत्याधुनिक और देसी हथियार, भारी मात्रा में कारतूस और नक्सली साहित्य बरामद किया है. फिलहाल पूरे इलाके में सर्च अभियान तेज हो गई है. हर झाड़ी और पहाड़ी की तलाशी ली जा रही है. हथियार और विस्फोटक मिलने की आशंका है. ऐसे में सुरक्षाबलों अभियान जारी है.
चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही आधिकारिक तौर पर विस्तृत आंकड़े सामने आ पाएंगे. फिलहाल स्थिति सुरक्षाबलों के नियंत्रण में है.
नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…
UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…
Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…
Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…
IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…
Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat…