DC vs MI Predicted Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 4 अप्रैल को रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में थोड़े बदलाव किए जाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11...
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग XI.
DC vs MI Predicted Playing XI: IPL 2026 के 8वें दिन सीजन का पहला डबल हेडर खेला जाएगा. पहला मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा, जो दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली और मुंबई दोनों ही टीमें अपना पहला मुकाबला जीतकर आ रही हैं. ऐसे में ये दोनों टीमें अपनी जीत के लय को बरकरार रखना चाहेंगी, जिससे एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. इस बड़े मुकाबले के लिए दोनों टीमों में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं. दिल्ली कैपिटल्स की बात करें, तो पृथ्वी शॉ की वापसी की संभावना जताई जा रही है, जिन्हें पिछले मैच में मौका नहीं दिया गया था. वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम में स्पिन गेंदबाजों में बदलाव किए जा सकते हैं. मुंबई के पहले मैच में सिर्फ शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी की, जबकि जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने कम इकॉनमी से रन खर्च किए. उनके अलावा अन्य गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए. जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI…
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले मैच में दिल्ली की ओपनिंग जोड़ी पूरी तरह फ्लॉप रही थी. केएल राहुल 0 और पथुम निसंका 1 रन बनाकर आउट हुए थे. इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नीतीश राणा भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए. ऐसी मुश्किल परिस्थिति में समीर रिजवी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए और नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई. समीर रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर 119 रनों की पार्टनरशिप की. ऐसे में उनका खेलना लगभग तय है, लेकिन टॉप ऑर्डर में बदलाव किए जा सकते हैं. पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल और करुण नायर जैसे स्टार बल्लेबाज बेंच पर बैठकर अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में इन खिलाड़ियों में से किसी एक को इस मुकाबले में मौका दिया जा सकता है.
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की बात करें, तो उनकी बल्लेबाजी काफी मजबूत है. हालांकि गेंदबाजों ने पिछले मैच में थोड़े ज्यादा रन लुटाए थे. खासकर मयंक मारकंडे और अल्लाह गजनफर काफी महंगे साबित रहे थे. न्यूजीलैंड के स्टार स्पिनर मिचेल सैंटनर इस मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे. ऐसे में उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल किया जाएगा. मिचेल सैंटनर प्लेइंग-11 में मारकंडे या गजनफर की जगह लेंगे. वहीं, बल्लेबाजी में रोहित शर्मा के साथ रायन रिकल्टन एक बार फिर ओपनिंग करते दिखाई देंगे, जिन्होंने पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था. इसके अलावा तिलक वर्मा तीसरे नंबर पर खेलते दिखाई देंगे. इस मुकाबले में यह देखना दिलचस्प होगा कि सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग-11 में शामिल किया जाएगा या नहीं, क्योंकि पिछले मैच में वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले थे.
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका/पृथ्वी शॉ, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी/आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन.
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट.
Ashok Kharat Objectionable Video: पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अशोक खरात भविष्य बताने के लिए…
OnePlus 15 5G और Xiaomi POCO X8 Pro 5G भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक…
Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर…
दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की दमदार मानी जाती हैं. दोनों का ही लुक काफी…
Kapoor Family: कपूर खानदान बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कई सालों से राज करता आ रहा है.…
यह कारें हमेशा से ही काफी लोकप्रिय रही हैं और आज भी भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री…