<
Categories: क्राइम

Ashok Kharat Objectionable Video: महिलाओं से संबंध बनाने के तुरंत बाद अशोक खरात देता था कौन सा ‘आशीर्वाद’

Ashok Kharat Objectionable Video:  पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अशोक खरात भविष्य बताने के लिए बुलाता था. फिर बेहोश करके दुष्कर्म करता था.

Ashok Kharat Objectionable Video: इलाज और अन्य मानसिक समस्या का समाधान तलाशने के लिए ज्योतिषी अशोक खरात उर्फ कप्तान बाबा के पास आने वाली महिलाओंं की शिकायत पर जारी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की जांच जारी है. SIT की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस मामले में कई तरह के सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, अशोक खरात ने कई सालों के दौरान 150 महिलाओं को झांसे में लेकर उनसे शारीरिक संबंध बनाए. इसके 58 वीडियो भी सामने आ गए हैं. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, नासिक (महाराष्ट्र) के ज्योतिषी अशोक खरात के खिलाफ 11 में से 7 केस यौन शोषण से जुड़े हैं. SIT का कहना है कि योन शोषण से पीड़ित महिलाओं का आंकड़ा जांच के दौरान बढ़ भी सकता है. यह भी कहा जा रहा है कि ज्यादातर महिलाएं बदनामी के डर से चुप हैं. अगर इन महिलाओं ने शिकायत की तो पीड़ितों की संख्या 200 के पार भी जा सकती है. 

अबॉर्शन के लिए महिलाओं को देता था गोलियां

अब तक जांच में सामने आया है कि अशोक खरात महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद उन्हें बिना बताए अबॉर्शन के लिए गोलियां (I-Pills) देता था, जिससे वो प्रेग्नेंट ना हों. शिकायत करने वाली एक 33 वर्षीय महिला ने अशोक खतरा पर आरोप लगाया है कि उसने फरवरी 2020 से 18 मार्च, 2026 के दौरान नियमित अंतराल पर यौन शोषण करता था. वह महिलाओं को भविष्य बताने के लिए अपने फ्लैट के गुप्त स्थान पर बुलाता था. इसके बाद उनके भविष्य पर बात करने के बहाने उसका यौन शोषण करता था. यह 33 वर्षीय महिला भी अशोक खरात के यौन शोषण का शिकार हुई थी. 

बेहोश करने के लिए देता था दिव्य जल

पीड़िता 33 वर्षीय महिला का कहना है कि अशोक खरात ने भविष्य के बारे में बताना शुरू किया. इस दौरान कथित बाबा अशोक खरात ने दिव्य जल दिया. बताया कि यह बहुत ही शुद्ध जल है. वह दिव्य जल के नाम पर बेहोशी वाली दवा वाला पानी की शक्ल में देता था. महिला का कहना है कि वह कई बार अशोक खरात के पास गई और हर बार दुष्कर्म का शिकार हुई. इसके चलते वह प्रेग्नेंट हो गई, तो उसने उसे बच्चा गिराने के लिए कुछ गोलियां दीं. इस दौरान उसने कहा कि यह सेहत के लिए अच्छा है. 

यह भी पढ़ें:  Ashok Kharat Videos: 150 औरतों से शारीरिक संबंध बनाने से पहले क्या करता था बाबा? खुलासा उड़ा देगा होश

अशोक खरात पर कुल 11 केस दर्ज

शिकायत करने वाली महिला का कहना है कि अशोक खरात ने उसे गंभीर नतीजे भुगतने और उसके धार्मिक रीति-रिवाजों में साथ न देने पर उसका भविष्य बर्बाद करने की धमकी भी दी.  यहां पर बता दें कि अशोक खरात के खिलाफ अब तक कुल 11 केस दर्ज हैं. इनमें से सात दुष्कर्म और दैवीय शक्तियों और काले जादू के नाम पर यौन शोषण से जुड़े हैं. वहीं, ज्यादातर धोखाधड़ी, जमीन हड़पने और गैर-कानूनी पैसे उधार देने के हैं. 

यह भी पढ़ें:  Alexander Death Mystery: सिकंदर की मौत कैसे हुई थी? 2300 साल बाद भी नहीं सुलझा रहस्य

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए काम की खबर, बिना दफ्तर गए घर बैठे निपटाएं ये 4 जरूरी काम

PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों…

Last Updated: October 4, 2026 12:55:04 IST

IND VS WI: 351 रन बनाने के बाद भी क्यों हार गई टीम इंडिया? शुभमन गिल ने खोला राज, सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS WI: 3 अक्टूबर को इंडियन टीम वेस्ट इंडीज़ को क्लीन स्वीप करने के…

Last Updated: October 4, 2026 12:32:22 IST

Farrhana Bhatt Mob Incident: फरहाना भट्ट को देखते ही बेकाबू हुई भीड़, भरे इवेंट में हुई ऐसी हरकत; एक्ट्रेस हुईं परेशान

Farrhana Bhatt Mob Incident: 'खतरों के खिलाड़ी 15' फिनाले से पहले फरहाना भट्ट हैदराबाद इवेंट…

Last Updated: October 4, 2026 12:24:29 IST