<
Categories: क्रिकेट

DC vs RR Predicted Playing XI: राजस्थान में ‘तूफानी’ ओपनर, तो दिल्ली में लौटा दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाज! देखें दोनों की संभावित प्लेइंग-11

DC vs RR Predicted Playing XI: सवाई मानसिंह स्टेडियम में पराग की सेना और अक्षर के धुरंधरों के बीच जंग! मिचेल स्टार्क की वापसी से पलटेगी बाजी? जानें दोनों टीमों की सटीक प्लेइंग-11.

DC vs RR  Predicted Playing XI: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स शुक्रवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने होंगे लेकिन दोनों टीमों के हौसले एकदम अलग-अलग हैं. एक तरफ जहां रॉयल्स ने मंगलवार को न्यू चंडीगढ़ में टेबल-टॉपर पंजाब किंग्स को पटखनी देकर सीजन की पहली हार थमाई वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स को अपने ही घर में आरसीबी के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. पंजाब किंग्स के अभेद्य किले को ढहाने के बाद राजस्थान रॉयल्स का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है. 9 में से 6 मैच जीतकर टॉप-4 में बरकरार रॉयल्स अब दिल्ली को हराकर प्लेऑफ की अपनी जगह और पक्की करना चाहेंगे. दिल्ली की हालत फिलहाल पतली है, क्योंकि वे लगातार अपने पिछले तीन मैच हार चुके हैं.

राजस्थान रॉयल्स की मजबूती

रियान पराग की कप्तानी वाली इस टीम के लिए सबसे राहत की बात उनका मिडिल ऑर्डर है. पिछले मैच में डोनोवन फरेरा और ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ शुभम दुबे ने जिस तरह 223 रनों का विशाल लक्ष्य पीछा करते हुए मैच खत्म किया, उसने साबित कर दिया कि यह टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है. इस रोमांचक जीत ने न केवल उन्हें अंक तालिका में ऊपर रखा, बल्कि टूर्नामेंट के निर्णायक मोड़ पर एक नई ऊर्जा भी दी है.

दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के लिए राह मुश्किल होती जा रही है. 8 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ वे सातवें स्थान पर खिसक गए हैं. अक्षर पटेल की कप्तानी वाली इस टीम को अपनी हार का सिलसिला हर हाल में रोकना होगा. हालांकि, दिल्ली के लिए अच्छी खबर यह है कि दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से क्लीयरेंस मिल गई है और वे वापसी के लिए तैयार हैं. लुंगी एनगिडी अब भी सिर की चोट की वजह से बाहर हैं, ऐसे में स्टार्क का आना टीम के गेंदबाजी आक्रमण के लिए संजीवनी जैसा है.

संभावित प्लेइंग इलेवन (Predicted Playing XI)

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा
(इम्पैक्ट प्लेयर: यश राज पुंजा/रवि बिश्नोई)

दिल्ली कैपिटल्स: साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, टी. नटराजन
(इम्पैक्ट प्लेयर: विप्रज निगम/आकिब नबी)

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

इमरान खान की पार्टी को बड़ा झटका, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू, PTI सरकार के अधिकार खत्म

Emergency in Pakistan: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने 11 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा…

Last Updated: October 11, 2026 18:24:50 IST

आर्मी जैसी वर्दी पहनकर लगाता था दिव्य दरबार, ‘काली सरकार’ बाबा निकला हरदोई का हिस्ट्रीशीटर, झांसी से गिरफ्तार

Kali Sarkar Baba Arrested: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में ‘काली सरकार’ के नाम से दिव्य…

Last Updated: October 11, 2026 18:15:08 IST

Petrol Diesel Price: पुतिन-ट्रंप की बातचीत के बाद रूस का बड़ा फैसला, क्या भारत में गिरेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

Petrol Diesel Price: रूस ने डीज़ल एक्सपोर्ट पर लगी कुछ पाबंदियों में ढील देने का…

Last Updated: October 11, 2026 17:18:30 IST

IND vs WI: भारत की जीत पक्की? तीसरे मुकाबले से पहले ऐसी जगह पहुंचे गौतम गंभीर; देख दंग रह गए खिलाड़ी

IND VS WI: गौतम गंभीर ने कहा, "बाबा ने एक बार फिर मुझ पर आशीर्वाद…

Last Updated: October 11, 2026 17:02:10 IST

Tanushree Dutta : महाकाल के दरबार में पहुंचीं तनुश्री दत्ता, नाना पाटेकर का नाम लेकर पोस्ट में लिख दी बड़ी बात

Tanushree Dutta social media post: तनुश्री दत्ता ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन का…

Last Updated: October 11, 2026 17:01:44 IST