<
Categories: मनोरंजन

Ramayana Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रामायण का महा-धमाका! यश के रावण ने मचाया तहलका, 18 दिन में कमाए इतने करोड़

Ramayana Box Office Collection Day 18: फिल्म ने 18वें दिन देशभर में कुल 16,277 शो दर्ज किए. इस दौरान प्रति शो औसतन 21,881 रुपये की कमाई हुई. फिल्म के हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा योगदान दिया. हिंदी भाषा में 13,852 शो से 26.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हुआ.

Ramayana Box Office Collection Day 18: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के 18 दिनों में दुनियाभर में 1,693.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. वहीं, भारत में इसका नेट कलेक्शन 942.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. 22 नवंबर यानी तीसरे शनिवार को फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 35.60 करोड़ रुपये की नेट कमाई की.ताजा बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1,126.50 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, विदेशों में फिल्म ने 567 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,693.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

रामायण का 18वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने 18वें दिन देशभर में कुल 16,277 शो दर्ज किए. इस दौरान प्रति शो औसतन 21,881 रुपये की कमाई हुई. फिल्म के हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा योगदान दिया. हिंदी भाषा में 13,852 शो से 26.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हुआ.वहीं, मलयालम वर्जन ने 873 शो से 3.40 करोड़ रुपये और कन्नड़ वर्जन ने 449 शो से 2.50 करोड़ रुपये कमाए. इसके अलावा तमिल वर्जन ने 645 शो से 2.40 करोड़ रुपये और तेलुगु वर्जन ने 458 शो से 1.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया.इस तरह 18वें दिन फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर भारत में 35.60 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. अब इसका कुल भारतीय नेट कलेक्शन 942.75 करोड़ रुपये हो गया है.

रामायण की कहानी, स्टारकास्ट और रिव्यू

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होने वाली पौराणिक फिल्म है. इसका पहला भाग 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं.इसके अलावा रवि दुबे लक्ष्मण, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, लारा दत्ता रानी कैकेयी, अरुण गोविल राजा दशरथ और काजल अग्रवाल मंदोदरी की भूमिका में हैं.फिल्म में यश के रावण वाले किरदार की भी काफी चर्चा हो रही है.

हालांकि, त्योहारों का दौर खत्म होने के बाद फिल्म की कमाई में कुछ गिरावट के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं. इसके बावजूद 18 दिनों में 1,693 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन फिल्म के शानदार प्रदर्शन को दिखाता है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Weather Update: कहीं घना कोहरा तो कहीं मूसलाधार बारिश, 21 जिलों में IMD का अलर्ट; जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

Weather Update 23 November 2026: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी…

Last Updated: November 23, 2026 07:41:14 IST

Silver prices fall: चांदी के भाव में भूचाल! जनवरी में बनाया था रिकॉर्ड, नवंबर आते-आते इतनी नीचे फिसली कीमत

Silver prices fall,: 2026 में रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में…

Last Updated: November 22, 2026 22:55:20 IST

अलग नाम, अलग पहचान और छह शादियां… असम में गिरफ्तार हुआ जुम्मुद्दीन, ऐसे खुला राज

Assam Crime: असम के नगांव जिले में जुम्मुद्दीन अहमद को छह महिलाओं से अलग-अलग पहचान…

Last Updated: November 22, 2026 22:35:40 IST

Theft in wedding ceremony: शादी में डांस कर रहा था परिवार, चोर ने साफ कर दिया लाखों का माल; जैकेट की आड़ में बैग लेकर फरार

Theft in wedding ceremony: गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में 20 नवंबर को एक…

Last Updated: November 22, 2026 22:18:18 IST

जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा? आधे घंटे बाद बाहर आया तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी, लाल जोड़े में थाने पहुंची

Firozabad marriage dispute: फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गोपाल मैरिज होम में 20 नवंबर…

Last Updated: November 22, 2026 22:08:47 IST

Tributes paid to Yogi mother in Meerut: योगी की मां के निधन पर मदरसे में उठे दुआ के हाथ, मौलवी और बच्चों ने की प्रार्थना

Tributes paid to Yogi mother in Meerut: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के…

Last Updated: November 22, 2026 21:06:26 IST