<
Categories: क्रिकेट

DC vs LSG: लखनऊ के ‘नवाबों’ से दिल्ली कैपिटल्स की जंग, हेड टू हेड में कौन आगे, कैसा रहेगा मौसम?

DC vs LSG Head To Head: 1 अप्रैल को ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल के हाथों में होगी. देखें दोनों टीमों को हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट...

DC vs LSG Head To Head: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 5वां मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का आमना सामना होगा. IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत एक बार फिर लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते दिखाई देंगे. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की कमान स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल के हाथों में होगी. LSG के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपनी पुरानी टीम के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं. ये दोनों ही टीमें अभी तक एक बार फिर ट्रॉफी नहीं जीत पाई हैं. पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स की टीम अच्छी शुरुआत के बाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी. वहीं, लखनऊ की टीम 7वें नंबर पर रही थी. ऐसे में इस सीजन दोनों ही टीमें अपने खिताबी सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. IPL 2025 में इन दोनों टीमों के बीच 2 बार भिड़ंत हुई थी, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने अपना दबदबा दिखाया था. जानें दोनों टीमों को हेड टू हेड रिकॉर्ड…

LSG बनाम DC हेड टू हेड रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच अभी तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें लखनऊ ने 3 बार जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं. पिछले 4 मुकाबलों की बात करें, तो दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले 5 मैचों में 4 बार लखनऊ की टीम को हराया है. IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए, जिनमें दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की.

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

मौसम की बात करें, तो 1 अप्रैल को लखनऊ का मौसम गर्म रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार (1 अप्रैल) को लखनऊ में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना काफी कम है. दिन के समय का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जबकि शाम के समय 22 डिग्री सेल्सियस तक होने की संभावना है. ऐसे में फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मैच में कोई बाधा नहीं आने वाली है.

एकाना की पिच रिपोर्ट

यह मुकाबला लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच पर आमतौर पर धीमी रहती है. स्पिन गेंदबाजों को एकाना की पिच पर काफी मदद मिलती है. स्पिनर्स को टर्न मिलने से विकेट जल्दी गिरते हैं. इसके चलते इस पिच पर बड़ा स्कोर बनाना काफी मुश्किल होता है. इस मैदान पर अक्सर लो-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. हालांकि साल 2025 में इस पिच की सतह पर सुधार हुआ है, जिसके चलते इस सीजन हाई-स्कोरिंग मुकाबले भी देखने को मिल सकते हैं. यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 151 रन है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST