बीच आसमान में प्लेन से निकला धुआं और पायलट की 'Mayday' कॉल! एयर इंडिया के 148 यात्रियों की जान पर बन आई, पर सूझबूझ से बची जान. जानें लखनऊ में कैसे हुई ये लैंडिंग.
Air India Express Emergency Landing: बागडोगरा से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीच आसमान में धुआं होने का अलर्ट मिला. खतरे को देखते हुए पायलट ने तुरंत ‘मेडे’ (Mayday) कॉल किया. यह एक संकट का संकेत है जो केवल जानलेवा स्थितियों में इस्तेमाल किया जाता है. इसके बाद विमान को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया, जहां उसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट IX1523 में सवार क्रू मेंबर्स ने विमान के ‘एवियोनिक्स बे’ (वह हिस्सा जहाँ विमान के महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम होते हैं) से धुआं निकलते देखा. विमान में कुल 148 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे. गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को भी किसी तरह की चोट नहीं आई है और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं.
इस घटना के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने धुआं दिखने के बाद विमान को लखनऊ ले जाने का फैसला किया. विमान सुरक्षित तरीके से लैंड हो गया है और सभी पैसेंजर्स को रिफ्रेशमेंट दिया गया. इसके बाद उन्हें दिल्ली के लिए दूसरी फ्लाइट में भेजा गया है. हमें यात्रियों को हुई इस असुविधा का खेद है.’
सूत्रों के अनुसार, कुछ यात्रियों को टिकट का पूरा रिफंड दिया गया है, जबकि कुछ को होटल में ठहराया गया और बाद की उड़ानों में उनकी बुकिंग की गई है.
इस तकनीकी खराबी के बाद विमान को AOG (एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड) घोषित कर दिया गया है. इसका मतलब है कि विमान में ऐसी खराबी है जिसकी तुरंत मरम्मत की जरूरत है और वह तब तक उड़ान नहीं भर सकता जब तक उसे पूरी तरह ठीक न कर लिया जाए. फिलहाल यह विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर ही खड़ा है.
FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…
Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…
Drishyam 3 Box Office collection Day 1: 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने अपनी पिछली दोनों…
Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…