RR vs DC: आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला आज 1 मई को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है.
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स.
आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला आज 1 मई को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. राजस्थान रॉयल्स पाइंट्स टेबल में अच्छी पोजिशन पर है राजस्थान रॉयल्स अपने पिछले घरेलू मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट से मिली दिल तोड़ने वाली हार के बाद इस मैच में उतर रही है. आरआर ने उस मैच में 228 रन का विशाल स्कोर बनाया था, लेकिन उसे डिफेंड नहीं कर सकी. अब टीम अपने घरेलू दर्शकों के सामने वापसी करते हुए अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स को हराना चाहेगी.
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स भी जीत की पटरी पर लौटने के लिए बेताब है. टीम ने सीजन की शुरुआत लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस पर बड़ी जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद पिछले छह मैचों में से पांच हार चुकी है. दिल्ली को अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ नौ विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी, जहां टीम सिर्फ 75 रन पर सिमट गई थी. जयपुर के इस मैदान पर पिछले आईपीएल मुकाबले में 228 रन का लक्ष्य भी सफलतापूर्वक चेज किया गया था, इसलिए शुक्रवार को एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है.
फैंस राजस्थान और दिल्ली का मैच IPL 2026 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार की वेबसाइट और ऐप पर देख सकते हैं. वहीं मैच का टीवी प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स् नेटवर्क पर किया जाएगा. हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मैच खेले गए हैं. जिसमें दोनों टीमों ने 15-15 मुकाबले अपने नाम किए हैं. यानी पलड़ा बराबरी का रहा है.
ये भी पढ़ें:- सचिन-रोहित भी नहीं कर पाए जो कमाल, MI के इस विदेशी बल्लेबाज ने कर दिखाया वो कारनामा!
दोनों टीमों की संभावित इलेवन:
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा
दिल्ली कैपिटल्स: साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…