<

पतियों की अदला बदली! जीजा बन गया पति तो बहनोई के साथ रहना चाहती है ‘साली’, एमपी में आया अजब मामला

MP Husband Swapping: मध्य प्रदेश में आए अजब मामले में छोटी बहन ने कहा कि उसकी रुचि अपने जीजा में है जबकि बड़ी बहन ने अपने बहनोई के साथ रहने की बात कही.

MP Husband Swapping: मध्य प्रदेश से एक अजब मामला सामने आया है. यहां पर सगी बहनों ने अपने पतियों की अदला-बदली करने की इच्छा जताई है. यह मामला अब मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय पहुंच गया है. बताया जा रहा है कि इसका खुलासा तब हुआ जब पति ने अपनी पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया. मामला जब कोर्ट पहुंचा तो कथित तौर पर अपहृत पत्नी ने खुलासा किया कि वह अपनी मर्जी से अपने बहनोई के साथ रह रही है. इसके बाद उसने तलाक के लिए अर्जी दे दी है.हैरत तब हुई दूसरी बहन ने भी अपने जीजा के साथ रहने की इच्छा जाहिर कर सबको चौंका दिया. 

हाई कोर्ट पहुंचा मामला

दोनों सगी बहनें मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में पहुंच गई है.  दोनों सगी बहनों ने अपने-अपने पति बदलने की इच्छा जताई है. दोनों बहनों ने कोर्ट में बताया कि वे एक-दूसरे के पति के साथ रहना चाहती हैं. याचिका में अपहरण का आरोप था, लेकिन कोर्ट ने इसे अपहरण का मामला न मानते हुए याचिका खारिज कर दी. हालांकि,सुनवाई के दौरान शादीशुदा सगी बहनों ने अपने-अपने पति बदलने की इच्छा व्यक्त की. दोनों शादीशुदा बहनों के बच्‍चे भी हैं. वहीं, मनोवैज्ञानकों का मानना है कि पैरेंट्स की इन ‘हरकतों’ का असर बच्चों पर भी पड़ेगा. ऐसा कैसे संभव कि जिन्हें वो बच्चे चाचा कहते हैं उन्हें अब वो पापा कहना शुरू कर देंगे. 

ये भी पढ़ें:- मौत के 12 घंटे बाद भी अपने बेटे को सीने से लगाई रखी मां, नजारा देख रोने लगी रेस्क्यू टीम; फिर…

कैसे सामने आया मामला

दतिया के रहने वाले गिरिजा शंकर ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की,  जिसमें उन्होंने आरोप लगाया गया कि  मायाराम ने उसकी पत्नी और बेटी को बंधक बना लिया है. वहीं, हाई कोर्ट ने हेबियस कॉर्पस में पुलिस को आदेश दिया कि वह महिला को लाकर कोर्ट के समक्ष पेश करे. कोर्ट में पेश हुई मह‍िला ने बताया कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ है बल्कि वह अपनी मर्जी से मायाराम के साथ रह रही है.

वहीं, जांच में खुलासा हुआ कि मायाराम महिला का सगा बहनोई यानी बहन का पति है. उसने बताया कि अपने पति से अलग होने के लिए तलाक का केस पहले ही दाखिल कर चुकी है और अब वह अपनी बहन के पत‍ि   के साथ ही अपना आगे का जीवन बिताना चाहती है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST