<

मौत की छलांग… उज्जैन में 22 साल के युवक ने नदी में लगाई छलांग, शव की शिनाख्त होने पर पुलिस जांच शुरू

Shipra River incident: उज्जैन से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां महज 22 साल के युवक ने मानसिक तनाव के चलते अपनी जिंदगी खत्म कर ली. घटना शिप्रा नदी पर लालपुर के पास निर्माणाधीन चिंतामण ब्रिज की है, जहां युवक ने नदी में छलांग लगा दी. मृतक की पहचान अंकित पाटीदार, निवासी ग्राम सुवासा के रूप में हुई है. जानिए पूरा मामला-

Shipra River incident: उज्जैन से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां महज 22 साल के युवक ने मानसिक तनाव के चलते अपनी जिंदगी खत्म कर ली. घटना शिप्रा नदी पर लालपुर के पास निर्माणाधीन चिंतामण ब्रिज की है, जहां युवक ने नदी में छलांग लगा दी. मृतक की पहचान अंकित पाटीदार, निवासी ग्राम सुवासा के रूप में हुई है. जानिए पूरा मामला-

बहन के साथ उज्जैन आया था मृतक

बताया जा रहा है पूरा मामला नीलगंगा थाना उज्जैन का है. दरअसल, अंकित अपनी बहन के साथ उज्जैन आया था, लेकिन बहन के वापस जाने के बाद उसने यह बड़ा कदम उठा लिया. घटना के बाद एसडीईआरएफ और मां शिप्रा तैराक दल ने कड़ी मशक्कत कर युवक के शव को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. फ़िलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

दबाव या फिर कोई मजबूरी?

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऐसा कौन सा दबाव था, जिसने एक युवा को जिंदगी से हार मानने पर मजबूर कर दिया? क्या परिवार, समाज और सिस्टम ऐसे मामलों को समय रहते समझने में नाकाम हो रहे हैं. यह घटना सिर्फ एक मौत नहीं बल्कि एक चेतावनी है कि मानसिक तनाव अब खामोशी से जान ले रहा है.

(Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.)

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Gold Price 31 October 2026: सोना खरीदने का शानदार मौका? गोल्ड के दाम में गिरावट; जानें ताजा रेट

Gold Price Today 31 October 2026: 31 अक्टूबर की सुबह देश भर के बड़े शहरों…

Last Updated: October 31, 2026 10:29:47 IST

Watch Video: रफीक चाचा को रात में होता था अकेलापन महसूस, 70 साल की उम्र में किया निकाह, बोले- हमे जरूरत…

Watch Video: बहराइच में 70 साल की उम्र में शादी करने वाले रफीक अहमद बाबा…

Last Updated: October 31, 2026 09:04:57 IST

Petrol Diesel Price 31 October 2026: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव? घर से निकलने से पहले जान लें ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today 31 October 2026: महीने के आखिरी दिन पेट्रोल और डीजल की…

Last Updated: October 31, 2026 08:25:56 IST

Aaj ka Mausam 31 October 2026: आज 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD की चेतावनी

Weather Update 31 October 2026: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दक्षिणी अंडमान सागर और…

Last Updated: October 31, 2026 08:17:53 IST

Delhi Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हाहाकार, 4 लोगों की जिंदा जलने से मौत, 2 की हालत गंभीर

Fire In Delhi Mangolpuri:आउटर डिस्ट्रिक्ट के DCP विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस…

Last Updated: October 31, 2026 07:57:12 IST