<
Categories: क्रिकेट

फिन एलन के साथ हुई बेईमानी! अंपायर के इस फैसले पर भड़के KKR फैंस, आकाश चोपड़ा ने भी सुनाई खरी-खोटी

Digvesh Rathi Controversial Catch: IPL 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रोमांचक तरीके से 3 विकेट से हरा दिया. हालांकि इसी मैच के दौरान दिग्वेश राठी के कैच को लेकर विवाद शुरू हो गया.

Finn Allen Out or Not Out: IPL में अक्सर अंपायर के फैसले को लेकर विवाद देखने को मिलते हैं. खासकर किसी खिलाड़ी के बाउंड्री के पास कैच आउट होने को लेकर अक्सर बवाल होता है, जो IPL 2026 में पहले मैच से ही शुरू हो गया था. अब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मैच में ही ऐसा ही देखने को मिला है. दरअसल, 9 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में केकेआर और एलएसजी के बीच में रोमांचक मैच खेला गया. इस मैच में केकेआर के सलामी बल्लेबाज फिन एलन 8 गेंदों पर सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए. केकेआर की पारी के दूसरे ओवर में प्रिंस यादव की गेंद पर फिन एलन ने बड़ा शॉट लगाया, जिसे बाउंड्री पर खड़े दिग्वेश राठी ने कैच कर लिया. इसी कैच को लेकर बवाल मचा हुआ है. दरअसल, जब दिग्वेश राठी ने फिन एलन का कैच पकड़ा, तो उनका एक पैर बाउंड्री रोप के करीब था. ऐसा मालूम हो रहा था कि राठी का पैर बाउंड्री लाइन से टच हो रहा है.

अंपायर ने सुनाया ये फैसला

KKR फैंस का कहना है कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने बेईमानी करके फिन एलन (Finn Allen) को आउट किया है. फैंस ने अंपायरों पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया है. दिग्वेश राठी के कैच के बाद ऑन फील्ड अंपायर ने मामले को थर्ड अंपायर के पास नहीं भेजा और फिन एलन को आउट करार दिया. बाद में रिप्ले में दिखा कि जब दिग्वेश राठी ने फिन एलन का कैच पकड़ा, तो उस समय बाउंड्री लाइन की कर्टन थोड़ी हिलती हुई दिखाई दिए.

आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने भी इस मामले में अंपायर के फैसले पर सवाल उठाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस विवाद पर बात की. आकाश चोपड़ा ने कहा कि 20 ओवर की पारी होती है, जिससे 7-8 विकेट ही गिरते हैं. ऐसे में अंपायरों को इस कैच को अलग-अलग एंगल से चेक करना चाहिए था. आकाश चोपड़ा ने कहा कि कई बार वाइड बॉल चेक करने के लिए काफी टाइम लग जाता है. ऐसे में अंपायर को इस कैच को भी अच्छे से चेक करना था. उनका मानना है कि जब दिग्वेश राठी ने कैच पकड़ा, तो बाउंड्री रोप पर लगी कर्टन पर शिकन (सिकुड़ना) दिखी थी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST