<
Categories: क्रिकेट

प्रैक्टिस में गाल की हड्डी टूटी, करवाई सर्जरी, कुछ महीने मैदान से बाहर रहेगा स्टार क्रिकेटर

बेन स्टोक्स टूटी हुई गाल की हड्डी की सर्जरी के बाद अभी रिकवरी कर रहे हैं. यह चोट उन्हें फरवरी की शुरुआत में डरहम के नेट्स सेशन के दौरान आंख के नीचे लगी थी. इस हादसे को लेकर डरहम के कोच रयान कैंपबेल ने कहा कि स्थिति काफी गंभीर हो सकती थी और स्टोक्स किस्मत से बड़े नुकसान से बच गए.

नई दिल्ली. बेन स्टोक्स (Ben Stokes) 2026 काउंटी चैंपियनशिप (County Championship 2026) के शुरुआती सेशन में उपलब्ध नहीं रहेंगे, क्योंकि वह टूटी हुई गाल की हड्डी की सर्जरी के बाद अभी रिकवरी कर रहे हैं. यह चोट उन्हें फरवरी की शुरुआत में डरहम के नेट्स सेशन के दौरान आंख के नीचे लगी थी. इस हादसे को लेकर डरहम के कोच रयान कैंपबेल ने कहा कि स्थिति काफी गंभीर हो सकती थी और स्टोक्स किस्मत से बड़े नुकसान से बच गए.

फिलहाल उन्हें खेलने की अनुमति नहीं मिली है और उनकी वापसी कम से कम 8 मई के बाद ही संभव मानी जा रही है, जब डरहम की टीम वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ मैदान में उतरेगी. हालांकि स्टोक्स इंग्लैंड लायंस के यूएई दौरे पर पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे, लेकिन अभी तक उन्हें मैच खेलने के लिए फिट घोषित नहीं किया गया है. उनका प्लान इंग्लैंड के घरेलू टेस्ट सीजन से पहले 3-4 मुकाबले खेलने का था, लेकिन चोट के कारण यह संभव नहीं हो पाया.

स्टोक्स ने कब खेला था आखिरी मैच

स्टोक्स का आखिरी मैच द एशेज के दौरान सिडनी में था, जहां वे एडडक्टर इंजरी के चलते बीच मैच में ही बाहर हो गए थे. ऑस्ट्रेलिया में 4-1 की हार के बावजूद स्टोक्स, कोच ब्रैंडन मैकुलम और ईसीबी के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की अपने-अपने पदों पर बने हुए हैं.

इंग्लैंड जून में खेलेगी टेस्ट सीरीज

कोच कैम्पबेल के अनुसार, स्टोक्स लगातार मेहनत कर रहे हैं और जल्द ही पूरी तरह फिट होकर वापसी करना चाहते हैं. इंग्लैंड जून में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा, जिसकी शुरुआत 4 जून से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगी. अब देखना होगा कि बेन स्टोक्स इस चोट से कब उबरेंगे और मैदान पर कब वापसी करेंगे.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

Yash Vs Ranbir Kapoor: राम या रावण…कौन है ज्यादा अमीर? रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा मालामाल; जानें नेटवर्थ

Yash Vs Ranbir Kapoor Networth: फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर और यश की जोड़ी दर्शकों…

Last Updated: November 10, 2026 12:55:10 IST

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: हैमिल्टन में बारिश बनी विलेन, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में तीसरा वनडे…

Last Updated: November 10, 2026 12:45:37 IST

फिटमेंट फैक्टर 3 या 4 हुआ तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? ₹18,000 की बेसिक पे पर समझिए पूरा कैलकुलेशन

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2 से 4 होने पर ₹18,000 की बेसिक सैलरी…

Last Updated: November 10, 2026 12:45:09 IST

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी में Veritas Finance, SEBI के ऑब्जर्वेशन के बाद IPO प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

Veritas Finance के 900 करोड़ रुपये के IPO को SEBI से ऑब्जर्वेशन मिले हैं. कंपनी…

Last Updated: November 10, 2026 12:22:30 IST

Watch Video: ‘अंगूठाछाप हो तुम… शक्ल से नफरत है’, झांसी में महिला TTE की दबंगई; वायरल वीडियो को देख भड़क उठे लोग

Jhansi Viral Video: झांसी स्टेशन पर टिकट दिखाने में देरी पर महिला TTE और यात्री…

Last Updated: November 10, 2026 12:19:19 IST

Sanjit Bunker Roy Death Reason: संजीत बंकर रॉय का निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, जानें मौत की वजह

संजित 'बंकर' रॉय का निधन 10 नवंबर 2026 को राजस्थान के अजमेर जिले के तिलोनिया…

Last Updated: November 10, 2026 12:09:13 IST