<
Categories: मनोरंजन

‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के बाद शुक्राचार्य बनेंगे अक्षय खन्ना, आगामी फिल्म से मेकर्स ने शेयर की तस्वीर

Mahakali: फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत के किरदार से सबके दिलों में छा जाने वाले अभिनेता अक्षय खन्ना. अब नए किरदार से तहलका मचाएंगे. अभिनेता आगामी फिल्म 'महाकाली' में शुक्राचार्य के रूप में नजर आएंगे.

Akshaye Khanna in Mahakali Movie: अभिनेता अक्षय खन्ना अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में वह ‘धुरंधर’ फिल्म में रहमान डकैत की भूमिका से छाए हुए हैं. अब दर्शकों को अक्षय खन्ना का नया अवतार देखने को मिलेगा. अभिनेता पूजा अपर्णा कोल्लुरु द्वारा निर्देशित फिल्म ‘महाकाली’ में शुक्राचार्य की भूमिका में दिखेंगे. इस फिल्म के लेखक-निर्माता प्रशांत वर्मा ने शूटिंग की एक तस्वीर साझा की है. 

शेयर की अक्षय खन्ना के रोल की तस्वीर

‘धुरंधर’ की सफलता के बादअक्षय खन्ना अपनी पहली तेलुगू फिल्म ‘महाकाली’ में नजर आने वाले हैं. 28 मार्च को अक्षय खन्ना के जन्मदिन के अवसर पर, फिल्म निर्माता प्रशांत वर्मा ने फिल्म के BTS सीन को शेयर किया, जिसमें अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य के रूप को दिखाया गया है. 

अक्षय खन्ना की तारीफ में लिखा पोस्ट

इस पोस्ट को एक्स पर साझा करते हुए प्रशांत वर्मा ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो अक्षय खन्ना सर. एक सच्चे अभिनेता जो यह साबित करते हैं कि असली प्रतिभा को शोर-शराबे की ज़रूरत नहीं होती. सहज पर्दे पर उपस्थिति, दमदार अभिनय और बेजोड़ क्लास हमेशा अलग दिखती है. आपके साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है. दुनिया को यह दिखाने के लिए बेताब हूं कि हमने साथ मिलकर क्या बनाया है.’

फिल्म के बारे में

आगामी फिल्म ‘महाकाली’ प्रशांत वर्मा के सिनेमाई यूनिवर्स (PVCU) का हिस्सा है. भूमि शेट्टी अभिनीत यह फिल्म इस यूनिवर्स में पहली फीमेल सुपरहीरो को पेश करने जा रही है. फिल्म में अक्षय खन्ना हिंदू पौराणिक कथा के प्रसिद्ध असुर गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म ‘महाकाली’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Mr. Faisu Wedding Card: जन्नत जुबैर नहीं… कौन है फैजू की दुल्हन? निकाह का कार्ड हुआ वायरल; डेट भी हुई रिवील

Mr. Faisu Wedding Card Goes Viral: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू की शादी की खबरें…

Last Updated: September 30, 2026 14:38:53 IST

Mangalore Refinery Blast: MRPL रिफाइनरी में जोरदार धमाका, कई KM तक गूंजी आवाज; काले धुएं से मची अफरा-तफरी

Mangalore Mrpl Blast: धमाके की आवाज मंगलुरु एयरपोर्ट तक भी सुनाई दी. एयरपोर्ट के प्रशासनिक…

Last Updated: September 30, 2026 13:55:16 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 30, 2026 13:52:20 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 30, 2026 13:37:21 IST

Dubai Flight Hijack: पायलट ने दबाया हाइजैक अलर्ट? दुबई-तेलअवीव फ्लाइट में मचा हड़कंप, सऊदी अरब में लैंडिंग

Dubai to Tel Aviv Flight Hijack Signal: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई उड़ान…

Last Updated: September 30, 2026 13:26:41 IST