<
Categories: क्रिकेट

KKR की लगातार हार का जिम्मेदार कौन? कोच अभिषेक नायर पर उठे सवाल, तेज गेंदबाज बोला- वह सही नहीं…

केकेआर टीम के खराब प्रदर्शन के बीच अब हेड कोच अभिषेक नायर (Abhishek Nayar) पर सवाल उठने लगे हैं. न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डूल का मानना है कि अभिषेक नायर शायद हेड कोच की भूमिका के लिए सही नहीं हैं.

नई दिल्ली. कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है. साल 2024 चैंपियन टीम अब तक अपने सभी पांच मैच हार चुकी है और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है. टीम के खराब प्रदर्शन के बीच अब हेड कोच अभिषेक नायर (Abhishek Nayar) पर सवाल उठने लगे हैं. न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डूल का मानना है कि अभिषेक नायर शायद हेड कोच की भूमिका के लिए सही नहीं हैं.

उनके मुताबिक नायर खिलाड़ियों, खासकर बल्लेबाजों, के साथ व्यक्तिगत रूप से काम करने में काफी अच्छे हैं, लेकिन पूरी टीम को संभालना बिल्कुल अलग चुनौती है. नायर इस सीजन केकेआर के हेड कोच बने थे. इससे पहले वह टीम के बल्लेबाजी कोच थे और आईपीएल 2024 में केकेआर के खिताब जीतने के दौरान उन्हें काफी सराहना मिली थी. कई खिलाड़ियों ने कहा था कि नायर ने उनके खेल को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई.

हालांकि, साइमन डूल का मानना है कि किसी खिलाड़ी को व्यक्तिगत रूप से बेहतर बनाना और पूरी टीम को सफलतापूर्वक चलाना दो अलग बातें हैं. उन्होंने कहा कि जिन टीमों की जिम्मेदारी नायर के पास रही है, उनका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा. आईपीएल 2026 में केकेआर अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है, जबकि विमेंस प्रीमियर लीग और कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी नायर की टीमें सबसे नीचे रही थीं.

डूल के अनुसार, नायर टीम की रणनीति, प्लानिंग, बड़े फैसले लेने और ड्रेसिंग रूम को संभालने जैसी जिम्मेदारियों में संघर्ष कर सकते हैं. उनका मानना है कि नायर की सबसे बड़ी ताकत खिलाड़ियों के साथ वन-टू-वन काम करना है, लेकिन पूरी फ्रेंचाइजी को चलाने के लिए सिर्फ यही काफी नहीं है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026KKR

Recent Posts

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 17:44:55 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:40:45 IST

Rajasthan News: ATM काटने घुसे चोर, पीछे से पुलिस ने किया धप्पा; मजे ले रहे यूजर्स

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…

Last Updated: September 29, 2026 17:39:18 IST

IND vs WI 2nd ODI Weather Forecast: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे? जानिए क्या कहती है गुवाहाटी की वेदर रिपोर्ट

IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…

Last Updated: September 29, 2026 17:33:17 IST

एक स्मार्टफोन और दो डिस्प्ले… 20000 रुपये से कम कीमत में आया Lava Virat Curve 5G; देखें फीचर्स

Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat…

Last Updated: September 29, 2026 16:50:58 IST