<

UP Crime: रात में विधवा भाभी के घर पहुंचा देवर, मांगी ये चीज, मना करने पर हाथ-पैर बांधे और… कान को भी नहीं छोड़ा

UP Crime News: यूपी के बहराइच में एक देवर ने अपनी ही भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया.

Bahraich Crime News: उत्तर प्रदेश के बहराइच से लालच में हत्या का एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. मुर्तिहा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में बीमा के पैसों के लिए देवर ने विधवा भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और फिर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले महिला के हाथ-पैर बांधे और फिर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया.  यही नहीं युवक ने महिला के कान को काटा और सिर पर भी हमला किया.

जानकारी के अनुसार मृतक आरती देवी के पति की करीब एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी. हाल ही में उन्हें दुर्घटना बीमा का क्लेम मिला था. इसी रकम को लेकर उनका देवर दिनेश लगातार उनसे पैसे मांग रहा था.

पैसे मांगने के लिए घर पहुंचा था आरोपी

बताया जा रहा है कि घटना की रात भी आरोपी देवर दिनेश पैसे मांगने के लिए घर पहुंचा, लेकिन आरती के मना करने के बाद उसने उसे बांध कर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया.

भाभी को मिला था पांच लाख रुपये का क्लेम

मृतक के भाई ओंकार यादव ने बताया कि बहन के पति की मौत हो गई थी. एक साल पहले उसके बीमा का पैसा आया था. उसका देवर दिनेश उसी पैसे को मांग रहा था. पैसे के चलते उसने बहन पर हमला कर उसके कान व गले को काट डाला. सड़क दुर्घटना में पति की मौत के बाद पांच लाख का क्लेम मिला था.

दूसरी तरफ कोतवाल राम नरेश के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. उसने लालच में आकर इस हत्या की साजिश रची थी. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी की बरामदगी और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 17:44:55 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:40:45 IST

Rajasthan News: ATM काटने घुसे चोर, पीछे से पुलिस ने किया धप्पा; मजे ले रहे यूजर्स

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…

Last Updated: September 29, 2026 17:39:18 IST

IND vs WI 2nd ODI Weather Forecast: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे? जानिए क्या कहती है गुवाहाटी की वेदर रिपोर्ट

IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…

Last Updated: September 29, 2026 17:33:17 IST

एक स्मार्टफोन और दो डिस्प्ले… 20000 रुपये से कम कीमत में आया Lava Virat Curve 5G; देखें फीचर्स

Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat…

Last Updated: September 29, 2026 16:50:58 IST