Live TV
Search
Home > क्रिकेट > GT vs KKR Predicted Playing XI: गुजरात की नजरें टॉप-4 पर, केकेआर के लिए ‘करो या मरो’ की जंग; जानें पिच और प्लेइंग-XI

GT vs KKR Predicted Playing XI: गुजरात की नजरें टॉप-4 पर, केकेआर के लिए ‘करो या मरो’ की जंग; जानें पिच और प्लेइंग-XI

GT vs KKR Predicted Playing XI: आज गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच महामुकाबला! क्या शुभमन की टीम जीतेगी या KKR करेगी वापसी? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग-XI यहां.

Written By: Shivani Singh
Last Updated: April 17, 2026 15:26:06 IST

Mobile Ads 1x1

IPL 2026 के 25वें मुकाबले में आज रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच रोमांचक भिड़ंत होने वाली है. एक तरफ जहां गुजरात की टीम जीत की लय बरकरार रखकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी, वहीं कोलकाता के लिए यह सीजन अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है.

मैच का रोमांच और पॉइंट्स टेबल का हाल

गुजरात टाइटंस फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है. शुरुआती दो मैच हारने के बाद शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम ने दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर शानदार वापसी की है. दूसरी ओर, तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स टेबल में सबसे नीचे है. उन्हें अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. उनके खाते में जो एक पॉइंट है, वह भी पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश की वजह से धुलने के कारण मिला था. ऐसे में केकेआर के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ जैसा है.

GT vs KKR: हेड-टू-हेड आंकड़े

इन दोनों टीमों के बीच अब तक का इतिहास गुजरात के पक्ष में रहा है:

कुल मैच: 4

गुजरात टाइटंस जीता: 3

कोलकाता नाइट राइडर्स जीता: 1

पिच और मौसम का मिजाज

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. यहाँ अच्छा बाउंस मिलता है, जिससे रन बनाना आसान होता है. हालांकि, बाउंड्री बड़ी होने के कारण बल्लेबाजों को टाइमिंग पर ध्यान देना होगा. रात के समय यहाँ चेज करना आसान होता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी. अहमदाबाद में टॉस के वक्त तापमान करीब 32 डिग्री रहेगा, जो रात होते-होते कम हो जाएगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन दूसरी पारी में ओस बड़ी भूमिका निभा सकती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी और अंगकृष रघुवंशी

Tags:

MORE NEWS