<
Categories: क्रिकेट

हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाओ, सूर्या को कैप्टेंसी दो… मुंबई इंडियंस की लगातार हार पर भड़का दिग्गज

Hardik Pandya Captaincy: लगातार खराब प्रदर्शन के बाद हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं और उनकी रणनीतिक फैसलों पर चर्चा हो रही है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने भी हार्दिक की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं.

Hardik Pandya Captaincy: मुंबई इंडियंस का इस सीजन का अभियान काफी मुश्किल रहा है, टीम को अब तक 7 मैचों में 5 हार का सामना करना पड़ा है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ घरेलू मैदान पर टीम से वापसी की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें 103 रन की बड़ी हार झेलनी पड़ी. लगातार खराब प्रदर्शन के बाद हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं और उनकी रणनीतिक फैसलों पर चर्चा हो रही है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने भी हार्दिक की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं.

CSK से हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने हार्दिक पंड्या को लेकर कड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि हार्दिक को सिर्फ खिलाड़ी के रूप में खेलना चाहिए और कप्तानी का दबाव हटाने से उनके प्रदर्शन में सुधार हो सकता है. अकमल ने यह भी सुझाव दिया कि सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जाना चाहिए. अकमल के अनुसार, इस सीजन में मुंबई इंडियंस एक यूनिट के रूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. कभी बल्लेबाजी अच्छा करती है तो गेंदबाजी फेल हो जाती है और कभी इसका उल्टा होता है. टीम में व्यक्तिगत प्रदर्शन तो देखने को मिले हैं, लेकिन टीमवर्क की कमी साफ नजर आ रही है.

हार्दिक पंड्या ने इससे पहले गुजरात टाइटंस (GT) के साथ शानदार सफलता हासिल की थी. उन्होंने 2022 में टीम को खिताब जिताया और 2023 में फाइनल तक पहुंचाया, हालांकि उस समय टीम को CSK से हार मिली थी. बाद में उन्हें मुंबई इंडियंस में ट्रेड किया गया और कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई. हालांकि, उनके नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन अस्थिर रहा है. MI ने 2023 और 2025 में प्लेऑफ तक जगह बनाई, लेकिन 2024 में टीम सबसे नीचे रही.

CSK के खिलाफ मैच में मुंबई को 208 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे पिच और टीम की क्षमता को देखते हुए हासिल किया जा सकता था, लेकिन बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और टीम सिर्फ 104 रन पर सिमट गई. हार के बाद हार्दिक पंड्या ने माना कि पावरप्ले में शुरुआती विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई और वापसी नहीं कर सकी. आगे के मैचों को लेकर हार्दिक ने कहा कि टीम अपनी गलतियों की समीक्षा करेगी और बेहतर रणनीति बनाने की कोशिश करेगी. उनके पास अगले मैच से पहले कुछ ही दिन हैं, इसलिए सुधार जरूरी है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

IND VS NZ 4th T20i Highlights: न गेंदबाज चले, न बल्लेबाज! कीवियों ने टीम इंडिया को बुरी तरह धोया, न्यूजीलैंड में 7 साल बाद हारा भारत

IND VS NZ 4th T20i Highlights: चौथे T20I में, इंडियन कैप्टन श्रेयस अय्यर ने टॉस…

Last Updated: October 30, 2026 17:12:52 IST

Eetha Trailer: नौवारी साड़ी, हरी चूड़ियां और लावणी का जलवा…लावणी की दुनिया में दिखा श्रद्धा कपूर का दमदार अंदाज

Eetha Trailer: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म 'ईठा' का ट्रेलर 30 अक्टूबर को रिलीज हो…

Last Updated: October 30, 2026 17:02:45 IST

BPSC एस्पिरेंट को बड़ा झटका! असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पदों की भर्ती रद्द, नई रिक्तियों के साथ आएगा विज्ञापन

BPSC Assistant Professor Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (स्पेशियलिटी) के 1711…

Last Updated: October 30, 2026 16:15:07 IST

Watch Video: यूट्यूबर शिवानी कुमारी और अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन आची के दोस्ती में दरार बीच विवाद, रोते हुए शिवानी ने लगाई गुहार

Shivani Kumari Marvin Achi Controversy: अमेरिकी यूट्यूबर मार्विन आची और शिवानी कुमारी के बीच विवाद…

Last Updated: October 30, 2026 16:02:13 IST

Caught on Camera: बस रुकते ही दौड़ पड़े 2 युवक, कंडक्टर का सिर फोड़ा; भागते समय आरोपी की टी-शर्ट निकली-हुआ ‘नंगा’

Caught on Camera: बुलंदशहर के अनूपशहर में दो युवकों ने बस रुकते ही परिचालक पर…

Last Updated: October 30, 2026 15:57:30 IST

Lawrence Bishnoi Sabarmati Jail: पंजाब-दिल्ली में गैंग का नेटवर्क, फिर साबरमती जेल ही क्यों बनी लॉरेंस का ठिकाना? जानिए गुजरात में कैद रहने की असली वजह

Lawrence Bishnoi Sabarmati Jail: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में कड़ी…

Last Updated: October 30, 2026 15:50:11 IST