LPG Cylinder Insurance: 50 लाख तक का बीमा कवर सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलता है, जिनके पास वैलिड एलपीजी कनेक्शन होता है. ऐसे में सरकारी तेल कंपनियां ऐसे में सरकारी तेल कंपनियां अपनी ओर से इंश्योरेंस देती है, जिसके लिए ग्राहकों से कोई चार्ज नहीं लिया जाता, लेकिन दुर्घटना की स्थिति में 50 लाख तक का पर्सनल एक्सीडेंट कवर उपलब्ध कराया जाता है. यहां जानें कैसे-
LPG Cylinder price today
LPG Cylinder Insurance: 24 अप्रैल को महाराष्ट्र के बीड में एलपीजी सिलेंडर फटने का मामला सामने आया है. ये हादसा इतना खौफनाक था कि एक घर के एलपीजी सिलेंडर फटने से दो घर जलके खाक हो गए. हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन एक तरफ जहां एलपीजी गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, वहां एक के बाद एक सिलेंडर फटने की घटना ने प्रशासन को भी स्तब्ध कर दिया. ये भीषण विस्फोट जिले के अंबाजोगाई तहसील के पट्टिवडगांव में हुआ, जहां आग लगने के बाद मिट्टी और लकड़ी से बने मकान पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं. इस घटना से देशभर में एलपीजी सिलेंडर के रखरखाव के प्रति अवेयरनेस पैदा कर दी है. लोग सोशल मीडिया पर एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाले बीमा से क्लेम मांगने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन क्या सच में कंपनियां बिना बीमा कराए ऐसी घटनाओं का एक्सीडेंटल कवर देती हैं? जानें क्या कहते हैं नियम और कैसे क्लेम किया जाता है इंश्योरेंस का पैसा?
आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन जब भी आप एलपीजी का कनेक्शन लेते हैं तो तेल कंपनियां हाथोंहाथ आपको एलपीजी गैस सिलेंडर से संबंधित घटनाओं से सुरक्षा प्रदान कर देती हैं. जी हां. इस बीमा सेवा के लिए ग्राहकों से कोई चार्ज नहीं लिया जाता और न ही इंश्योरेंस में कोई बीमा कंपनी शामिल होती है. ये बीमा सुविधा तब तक ही वैलिड रहती है, जब तक आपके नाम एलपीजी कनेक्शन होता है. ऐसे में जब भी एलपीजी गैस लीकेज या ब्लास्ट जैसी दुर्घटनाएं सामने आती हैं तो ₹50 लाख तक की आर्थिक मदद का प्रावधान है.
रसोई गैस कनेक्शन लेने पर पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से ग्राहक को अलग-अलग श्रेणियों में पर्सनल एक्सीडेंट कवर उपलब्ध कराया जाता है.
यदि आपके आसपास एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट या आग लगने जैसी घटना होती है तो सबसे पहले पुलिस प्रशासन को सूचित किया जाना चाहिए. ऐसे में FIR भी दर्ज कराई जा सकती है,
एलपीजी गैस सिलेंडर के संबंध में लापरवाही बरतने से होने वाली घटनाओं के संबंध मे बीमा क्लेम रद्ध हो सकता है. इसलिए सावधानी बरतना सबसे पहला उपाय है. ऐसे में नीचे दिए गए सुरक्षा उपया करते रहने चाहिए.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Dhruv Rathi Detained: यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम में हिरासत में लिए जाने की खबर…
Silver Price Today 10 Oct 2026: अगर आप चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो…
IND VS WI:. वेस्टइंडीज़ ने 250 रन का टारगेट चेज़ किया, जो ओवरऑल T20I हिस्ट्री…
Delhi CJP Protest What’s Open and Closed: CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी…
UP Petrol Diesel Price Today 10 Oct 2026: यूपी में आज पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट…
Weather Update 10 October 2026: मौसम विभाग ने जोधपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा, अलवर,…