<
Categories: क्रिकेट

IPL मैच देखने स्टेडियम जाना है? लेकिन टिकट बुक करना नहीं आता, इस तरीके से मिनटों में करें बुकिंग

How to Book IPL 2026 Tickets: आईपीएल 2026 में हर मैच के साथ फैंस का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ रहा है. ऐसे में कई लोग अब स्टेडियम जाकर लाइव मैच देखने की प्लानिंग कर रहे हैं. कई लोगों को बुकिंग का सही तरीका नहीं पता है. आइए हम आपको बताएंगे टिकट खरीदने का सबसे आसान तरीका.

IPL Ticket Booking: इंडियन प्रीमियर 2026 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है. अब तक इस सीजन के 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं और हर मैच के साथ फैंस का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ रहा है. ऐसे में कई लोग अब आईपीएल के मैच स्टेडियम जाकर लाइव मैच देखने की प्लानिंग कर रहे हैं. कई लोगों को बुकिंग का सही तरीका नहीं पता है और वह ब्लैक में टिकट लेकर ठगे जाते हैं. अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे टिकट खरीदने का सबसे आसान तरीका.

आईपीएल 2026 के टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से मिल रहे हैं, लेकिन ऑनलाइन तरीका सबसे आसान और तेज माना जाता है. आप बुक माई शो (Book My Show) एप या फिर डिस्ट्रीक्ट एप https://www.district.in/ के जरिए आईपीएल टिकट खरीद सकते हैं. इसके अलावा जिस टीम का मैच है उस टीम के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं. यहां आप अपनी पसंद का मैच और सीट आसानी से चुन सकते हैं. हालांकि, आसान तरीका किसी एप से जरिए ही बुक करना होता है.

ऑनलाइन टिकट लेने का फायदा यह है कि आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ती. घर बैठे ही कुछ मिनट में टिकट बुक हो जाता है. पेमेंट के बाद टिकट आपके मोबाइल या ईमेल पर आ जाता है. मैच वाले दिन बस वही टिकट दिखाकर आप स्टेडियम में एंट्री ले सकते हैं. अगर कोई फैन ऑफलाइन टिकट लेना चाहता है, तो वह स्टेडियम के टिकट काउंटर से भी खरीद सकता है. लेकिन ध्यान रखें, बड़े मैचों के टिकट जल्दी खत्म हो जाते हैं, इसलिए पहले से बुकिंग करना बेहतर रहता है.

कितने पैसे खर्च करने होंगे

अब जब सीजन के कई मैच हो चुके हैं और आगे बड़े मुकाबले आने वाले हैं, तो देर न करें. अपनी पसंदीदा टीम को लाइव देखने का मौका हाथ से न जाने दें और जल्द से जल्द टिकट बुक कर लें. बता दें कि टिकटों की प्राइस मैच के हिसाब से घटती बढ़ती रहती है. बता दें कि नॉर्मल सीटों वाले टिकट 2000 से 2500 के बीच मिल जाते हैं. इसके अलावा मिड-रेंज सीट 3,000 से 3500 रूपए के बीच, प्रीमियम सीट 4,000 से 18,000 रूपए के बीच, और वीआईपी सीट्स के टिकट करीब 40 हजार से 50 हजार रुपए की भी हो सकती है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST