<
Categories: क्रिकेट

भारतीय क्रिकेट को बड़ा झटका, इस पूर्व खिलाड़ी का निधन, देश के लिए पहली टेस्ट जीतने वाली टीम के थे हिस्सा

CD Gopinath Death: पूर्व भारतीय क्रिकेटर चिंगलपुत दोराइकन्नु गोपीनाथ का निधन हो गया है. गोपीनाथ ने अपने टेस्ट करियर में 8 मैच खेले, जिसमें 22 की औसत के साथ 242 रन बनाए. उन्होंने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी.

CD Gopinath Passed Away: पूर्व भारतीय क्रिकेटर चिंगलपुत दोराइकन्नु गोपीनाथ 96 साल की उम्र में निधन हो गया है. गोपीनाथ का निधन चेन्नई में उनकी बेटी के घर पर हुआ. गोपीनाथ उस भारतीय टीम के आखिरी जीवित सदस्य थे, जिसने देश की पहली टेस्ट जीत दर्ज की थी. तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने गोपीनाथ के निधन पर शोक जताया है. 

तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रेस्ट इन पीस, सीडी गोपीनाथ! भारतीय क्रिकेट के सच्चे अग्रदूत और उस ऐतिहासिक टीम के आखिरी जीवित सदस्य, जिसने भारत की पहली टेस्ट जीत की कहानी लिखी थी. आपकी विरासत इस खेल के समृद्ध इतिहास में हमेशा के लिए अमर रहेगी.”

कैसे मिली थी भारतीय टीम में जगह?

गोपीनाथ का जन्म 1 मार्च 1930 को चेन्नई (उस समय मद्रास) में हुआ था. गोपीनाथ दाएं हाथ के बल्लेबाज थे. मद्रास के लिए घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन से उन्होंने अपनी पहचान बनाई, जिससे राष्ट्रीय टीम में उनके चयन का रास्ता खुला.

C D Gopinath

सीडी गोपीनाथ ने साल 1951-52 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करते हुए अपनी छाप छोड़ी थी. अपने पहले ही मैच में गोपीनाथ ने नाबाद अर्धशतक लगाया, जिसके बाद उसी सीरीज में ब्रेबोर्न स्टेडियम में भी शानदार पारी खेली. गोपीनाथ ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साल 1960 में ईडन गार्डन्स के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था.

इंग्लैंड के खिलाफ जीत में निभाई थी अहम भूमिका

उन्होंने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी, उन्होंने 35 रनों का अहम योगदान दिया और वीनू मांकड़ की गेंद पर ब्रायन स्टैथम का एक महत्वपूर्ण कैच लपककर उन्हें आउट किया था. वीनू मांकड़ उस मैच के स्टार खिलाड़ी रहे, जिन्होंने पहली पारी में 8 विकेट और दूसरी पारी में 4 विकेट निकाले.

गोपीनाथ ने अपने टेस्ट करियर में 8 मैच खेले, जिसमें 22 की औसत के साथ 242 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक लगाया. इसके अलावा, उन्होंने 1 विकेट भी अपने नाम किया. वहीं, 83 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने 9 शतकों के साथ 4,259 रन बनाने के अलावा, 14 विकेट हासिल किए.

भारतीय टीम के मैनेजर के तौर पर भी किया काम

गोपीनाथ ने 1950 के दशक के मध्य से लेकर 1960 के दशक की शुरुआत तक कई सीजन में मद्रास की कमान संभाली. साल 1970 के दशक में वह राष्ट्रीय चयनकर्ता बने और फिर चयन समिति के अध्यक्ष भी रहे. 1979 के इंग्लैंड दौरे के दौरान उन्होंने भारतीय टीम के मैनेजर के तौर पर भी काम किया.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

पहले पीछे आया, फिर लड़की का टॉप उठा… राजस्थान की सड़कों पर सरेआम छेड़छाड़, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Jaipur Woman Harassment Video: जयपुर में फिर से एक ऐसी वारदात हुई है, जिसने कानून…

Last Updated: April 9, 2026 22:17:05 IST

सोशल मीडिया पर मिया खलीफा के वीडियो ने मचाया बवाल, लेबनान को खत्म करने के लिए इस्तेमाल हो रही है अमेरिकी फंडिंग!

लेबनानी मूल की पूर्व एडल्ट फिल्म स्टार और वर्तमान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिया खलीफा ने…

Last Updated: April 9, 2026 22:09:23 IST

Hyundai: Creta का समर एडिशन लॉन्च, हर वेरिएंट में मिलेंगे नए फीचर्स, ऑन-रोड कीमत क्या है?

Hyundai Creta Summer Edition:हुंडई मोटर कंपनी ने भारत में हुंडई क्रेटा का समर एडिशन लॉन्च…

Last Updated: April 9, 2026 21:59:55 IST

Odisha: सड़क पर दंड नाच के दौरान भिड़े दो गुट, जमकर चले डंडे, बेरहमी से किया एक-दूसरे पर हमला, काबू करना हुआ मुश्किल

Odisha Crime News: ओडिशा के गंजाम जिले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. हिन्जिलिकाटु…

Last Updated: April 9, 2026 21:59:29 IST

Ashok Kharat Video Case: अशोक खरात के आपत्तिजनक वीडियो 15 से 50 रुपये में बिके, पर्सनल नंबर पर भेजे गए, साइबर सेल का बड़ा एक्शन

Ashok Kharat News: स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात पर शिकंजा कसता जा रहा है. महाराष्ट्र साइबर…

Last Updated: April 9, 2026 21:36:33 IST

DC vs GT: प्रसिद्ध कृष्णा नहीं… ये खिलाड़ी बना गुजरात की जीत का असली हीरो, आखिरी गेंद पर किया चमत्कार

DC vs GT Last Over Thriller: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत में…

Last Updated: April 9, 2026 21:42:09 IST