<

IND vs NZ: 11 जनवरी से शुरू होगी वनडे सीरीज, कहां देख पाएंगे Live? कितने बजे शुरू होंगे मैच; जानें

How to watch india vs new zealand odi series know: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज क्रिकेट फैंस के लिए काफी खास है. इस सीरीज में दोनों टीमें तीन मैच खेलेंगी, जो भारत के अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे.

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे वनडे सीरीज 11 जनवरी 2026 से खेली जाने है. यह कुल 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी. सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी 2026 को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में होगा, फिर दूसरा 14 जनवरी को राजकोट में और तीसरा 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा. आइए जानते हैं इस मुकाबले का लाइव प्रसारण (Live Streaming) आप कहां और कितने बजे से देख पाएंगे.

भारतीय टीम ने इस पहले वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर उपकप्तान के रूप में लौट आए है.  अय्यर को हाल ही में चोट से उबरकर फिट घोषित किया गया है, जिससे भारत को मिडिल-ऑर्डर में मजबूती मिलेगी. इसके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी भी टीम में दिखाई देंगे.

कहां और कितने बजे से देख पाएंगे लाइव?

भारत में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर देख पाएंगे. इसके अलावा टीवी पर देखने के लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर जाना होगा.  तीनों मुकाबले दोपहर 1.30 बजे से खेले जाएंगे.
भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की वापसी को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं, लेकिन पंत को प्लेइंग-11 में जगह मिलने को लेकर चर्चा चल रही है. देखना होगा कि 11 जनवरी को पहले वनडे में भारत की प्लेइंग 11 कैसी होती है.


वर्ल्ड कप 2027 को लेकर रणनीति

न्यूजीलैंड की ओर से भी मजबूत टीम मैदान में उतरेगी, जिसका नेतृत्व माइकल ब्रैसलो करेंगे. उनके स्क्वाड में डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डैरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जो भारत के चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में मुकाबला करेंगे. यह सीरीज न सिर्फ दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले लेकर आएगी, बल्कि 2027 के ODI विश्व कप से पहले खिलाड़ी फार्म और रणनीति पर भी बड़ा असर डालेगी. 

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

भारत-पाकिस्तान की दूरियां मिटा रही Gen Z की पसंद, पाकिस्तानी गानों से ड्रामों तक क्यों बढ़ रहा युवाओं का क्रेज?

India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…

Last Updated: October 23, 2026 16:42:10 IST

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 16:07:28 IST

Jyoti Singh: ‘अच्छा पति मिले तभी सिंदूर लगाना’, ज्योति सिंह का वीडियो वायरल, पवन सिंह से जुड़ रहा बयान!

Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक…

Last Updated: October 23, 2026 16:06:55 IST

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST