<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026 Commentators: डिविलियर्स-रैना की वापसी, आर अश्विन करेंगे डेब्यू, कॉमेंट्री पैनल का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026 Commentators: 19वां इंडियन प्रीमियर लीग 28 मार्च 2026 से शुरू होगा. इसकी शुरुआत से पहले स्टार स्पोर्ट्स ने इस सीजन के लिए अपनी कमेंट्री पैनल की घोषणा कर दी है, जिसमें दिग्गज खिलाड़ियों और अनुभवी क्रिकेट एक्सपर्ट्स को मौका मिला है.

Commentators List For IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले स्टार स्पोर्ट्स ने इस सीजन के लिए अपनी कमेंट्री पैनल की घोषणा कर दी है, जिसमें दिग्गज खिलाड़ियों और अनुभवी क्रिकेट एक्सपर्ट्स को मौका मिला है. 19वां इंडियन प्रीमियर लीग 28 मार्च 2026 से शुरू होगा. पहले मैच में आरसीबी और हैदराबाद आमने सामने होगी. कॉमेंट्री पैनल में इस बार एबी डिविलियर्स और सुरेश रैना पर फैंस की नजरें रहेंगी. डिविलियर्स की वापसी से फैंस का एंटरटेनमेंट दोगुना होगा. वहीं सुरेश रैना जिन्हें “Mr. IPL” के नाम से जाना जाता है. अपनी कॉमेंट्री  से फैंस का मन बहलाएंगे.

इसके अलावा, अनुभवी स्पिनर अश्विन रिटायरमेंट के बाद हिंदी कमेंट्री टीम में शामिल हुए हैं. ब्रॉडकास्टर्स ने 25 से ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट आइकॉन को हिंदी और इंग्लिश दोनों पैनल में शामिल किया है, जिससे दर्शकों को बेहतरीन अनुभव मिलेगा.  इसके अलावा पहले की तरह सुनील गावस्कर, दीपदास गुप्ता, आकाश चोपड़ा जैसे क्रिकेट एक्सपर्ट पैनल का हिस्सा होंगे. वहीं, इंग्लिश पैनल में  डेल स्टेन, फाफ डू प्लेसिस, केविन पीटरसन, एरॉन फिंच जैसे अन्य पूर्व क्रिकेटर्स शामिल हैं.

हिंदी पैनल के लिए कॉमेंटेटर्स की लिस्ट: रविचंद्रन अश्विन, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले, पीयूष चावला, उमेश यादव, आकाश चोपड़ा, चेतेश्वर पुजारा, आदित्य तारे, नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील गावस्कर, संजय बांगर, मोहम्मद कैफ, अजय जडेजा, सबा करीम, दीप दासगुप्ता, पदमजीत सहरावत, अनंत त्यागी, सुनील तनेजा

इंग्लिश पैनल के लिए कॉमेंटेटर्स की लिस्ट: एबी डिविलियर्स, डेल स्टेन, फाफ डू प्लेसिस, केविन पीटरसन, एरॉन फिंच, इयोन मोर्गन, माइकल क्लार्क, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, हर्षा भोगले, इयान बिशप, साइमन डूल, डैनियल मॉरिसन, डैरेन गंगा, निक नाइट, ग्रीम स्वान, पुमेलेलो मबांग्वा, साइमन कैटिच, मुरली कार्तिक, डब्ल्यूवी रमन, अंजुम चोपड़ा, अभिनव मुकुंद, एलन विल्किंस, केटी मार्टिन, रौनक कपूर

 भोजपुरी पैनल के लिए कॉमेंटेटर्स की लिस्ट: सुमित मिश्रा, सौरभ सिंह, शिवम सिंह, गुलाम हुसैन, सत्य प्रकाश,   अभय कुमार और ज्वाला सिंह.

Satyam Sengar

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

‘दबाव नहीं डाला…’, DGCA ने VIP फ्लाइट के लिए जारी किया सख्त नियम, जानें क्या हुआ बदलाव?

DGCA VIP Flight New Rules 2026: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने जरूरी गाइडलाइंस शेयर की है,…

Last Updated: March 27, 2026 23:55:00 IST

थमने का नाम नहीं ले रहे ट्रंप-नेतन्याहू, ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर किया हमला; धुंआ-धुंआ हो गया इलाका

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर एक तरफ शांति वार्ता का…

Last Updated: March 27, 2026 23:43:56 IST

River Fact: कुदरत का करिश्मा या रहस्य? समुद्र तक पहुंचने से पहले ही लापता हो जाती है ये नदी

Luni River Rajasthan Facts: हम सभी जानते हैं कि इस धरती पर अनगिनत नदियां बहती…

Last Updated: March 27, 2026 23:22:26 IST

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक्शन में दिखे पीएम मोदी, सभी राज्यों के सीएम के साथ की मीटिंग; दिए ये निर्देश

PM Modi Meeting: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच पीएम मोदी ने सभी राज्यों…

Last Updated: March 27, 2026 23:11:01 IST

RCB vs SRH: कप्तानी में ईशान किशन का शानदार रिकॉर्ड, आंकड़े देख टेंशन में RCB, बेंगलुरु में काटेंगे बवाल!

Ishan Kishan Captaincy Record: ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी संभालने के लिए तैयार…

Last Updated: March 27, 2026 22:47:59 IST

Delhi Budget: 750 नए आरोग्य मंदिर, मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर…दिल्ली में 1.03 लाख करोड़ रुपये का बजट पास

Delhi Budget 2026-27: दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार का…

Last Updated: March 27, 2026 21:27:35 IST