<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026 में नया बवाल! ‘डोसा, इडली, सांभर, चटनी-चटनी’ गाने पर भड़की CSK, BCCI से एक्शन की मांग

Dosa Idli Song Controversy: चेन्नई सुपर किंग्स ने बीसीसीआई से शिकायत की है कि 5 अप्रैल को चिन्नास्वामी में खेले गए मैच के दौरान DJ ने कुछ ऐसे गाने बजाए, जो उनके खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने जैसा था. इस मामले में BCCI ने जांच शुरू कर दी है.

Dosa Idli Song Controversy: IPL 2026 में एक नया विवाद शुरू हो गया है. 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मैच विवादों में आ गया है. हालांकि इस बार विवाद खिलाड़ियों की वजह से नहीं, बल्कि डीजे के कारण हुआ है. इसको लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से शिकायत भी की है. दरअसल, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच के दौरान बजाए जाने वाले गानों को लेकर CSK नाखुश है. CSK का कहना है कि उस मैच में उनकी पारी शुरू होने से पहले  ‘डोसा, इडली, सांभर, चटनी-चटनी’ गाना बजाया गया, जो खिलाड़ियों के साथ-साथ पूरी टीम का मजाक उड़ाने जैसा था. ऐसे गानों का इस्तेमाल अक्सर मीम्स में बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर किया जाता है.

CSK ने BCCI से की शिकायत

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, IPL के टॉप लेवल अधिकारी ने इस विवाद की पुष्टि की है. अधिकारी ने बताया कि गवर्निंग काउंसिल इस मामले की जांच करेगी. BCCI इस मामले को गंभीरता से ले रही है. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने बताया कि आमतौर पर DJ घरेलू टीम को सपोर्ट करने के लिए होता, लेकिन चिन्नास्वामी में अलग ही माहौल था. उन्होंने कहा कि उनके खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ गलत टिप्पणियां की गईं, जिसके चलते उन्होंने BCCI को लेटर लिखकर जांच करने की मांग की है.

इडली-डोसा गाने पर विवाद क्यों?

बता दें कि ‘इडली, डोसा सांभर…’ गाने को लेकर विवाद कोई नया नहीं है. यह गाना म्यूजिशियन गाना अप्पू से जुड़ा है, जो RCB बनाम CSK के मैचों के दौरान अक्सर चर्चा में रहता है. पिछले साल चेन्नई में मैच के दौरान भी यही गाना बजाया गया था. आरसीबी की ओर से शेयर किए गए वीडियो में जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) आउट होकर जा रहे थे, जिसके दौरान यही गाना बज रहा था. इसके बाद CSK फैंस ने जितेश शर्मा को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया था. हालांकि उस घटना के बाद CSK मैनेजमेंट ने दखल देकर DJ को साफ जाहिर किया था कि किसी टीम या खिलाड़ी के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं होनी चाहिए.

RCB-CSK की पुरानी राइवलरी

आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच की राइवलरी कोई नई है. पिछले कई सालों से दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर है. चेन्नई सुपर किंग्स ने आरसीबी के खिलाफ लगातार अपना दबदबा दिखाया था. हालांकि पिछले कुछ सालों से यह कहानी उल्टी हो गई है. अब आरसीबी का चेन्नई के खिलाफ अलग ही दबदबा है. इन दोनों टीमों के फैंस भी अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को ट्रोल करते रहते हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की होगी एंट्री! कॉलेजियम ने इन तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम भेजे

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…

Last Updated: September 28, 2026 23:24:48 IST

मैदान से गायब हुए दीपक चाहर के तीन महंगे बैट, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बोले- मुझसे पैसे मांग लेते

Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…

Last Updated: September 28, 2026 22:32:29 IST

Marriage fraud: शादी का वादा कर लिव-इन में रहा युवक, फिर किया इनकार, युवती पहुंची SP ऑफिस

Marriage fraud: मोहाली की युवती ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लिव-इन…

Last Updated: September 28, 2026 21:35:06 IST

Tourism in India: भारतीयों को समंदर नहीं, मंदिर बुला रहे, 48% यात्राएं आस्था के नाम

Tourism in India: भारत में घरेलू पर्यटन की सबसे बड़ी वजह छुट्टियां या मनोरंजन नहीं,…

Last Updated: September 28, 2026 20:29:23 IST

UP News: सड़क पर हुई लड़ाई के बीच महिला को आया गुस्सा, लोहे की रॉड से तोड़ दी स्कॉर्पियो की खिड़की, Video Viral

उत्तर प्रदेश के औरैया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कथित तौर…

Last Updated: September 28, 2026 19:51:18 IST

Bengaluru News: अब क्या गिटार के लिए भी हेलमेट…, AI ट्रैफिक कैमरे ने गिटार को समझ लिया इंसान, कट गया 500 का चालान

बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने दावा किया कि एआई-संचालित ट्रैफिक कैमरे ने उसके गिटार को…

Last Updated: September 28, 2026 19:37:51 IST