Dosa Idli Song Controversy: IPL 2026 में एक नया विवाद शुरू हो गया है. 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मैच विवादों में आ गया है. हालांकि इस बार विवाद खिलाड़ियों की वजह से नहीं, बल्कि डीजे के कारण हुआ है. इसको लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से शिकायत भी की है. दरअसल, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच के दौरान बजाए जाने वाले गानों को लेकर CSK नाखुश है. CSK का कहना है कि उस मैच में उनकी पारी शुरू होने से पहले ‘डोसा, इडली, सांभर, चटनी-चटनी’ गाना बजाया गया, जो खिलाड़ियों के साथ-साथ पूरी टीम का मजाक उड़ाने जैसा था. ऐसे गानों का इस्तेमाल अक्सर मीम्स में बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर किया जाता है.
CSK ने BCCI से की शिकायत
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, IPL के टॉप लेवल अधिकारी ने इस विवाद की पुष्टि की है. अधिकारी ने बताया कि गवर्निंग काउंसिल इस मामले की जांच करेगी. BCCI इस मामले को गंभीरता से ले रही है. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने बताया कि आमतौर पर DJ घरेलू टीम को सपोर्ट करने के लिए होता, लेकिन चिन्नास्वामी में अलग ही माहौल था. उन्होंने कहा कि उनके खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ गलत टिप्पणियां की गईं, जिसके चलते उन्होंने BCCI को लेटर लिखकर जांच करने की मांग की है.
इडली-डोसा गाने पर विवाद क्यों?
बता दें कि ‘इडली, डोसा सांभर…’ गाने को लेकर विवाद कोई नया नहीं है. यह गाना म्यूजिशियन गाना अप्पू से जुड़ा है, जो RCB बनाम CSK के मैचों के दौरान अक्सर चर्चा में रहता है. पिछले साल चेन्नई में मैच के दौरान भी यही गाना बजाया गया था. आरसीबी की ओर से शेयर किए गए वीडियो में जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) आउट होकर जा रहे थे, जिसके दौरान यही गाना बज रहा था. इसके बाद CSK फैंस ने जितेश शर्मा को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया था. हालांकि उस घटना के बाद CSK मैनेजमेंट ने दखल देकर DJ को साफ जाहिर किया था कि किसी टीम या खिलाड़ी के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं होनी चाहिए.
😭😭😭😭😭wathaaaaa…
DJ un kunja kuduuuu pic.twitter.com/DSrE8dX7mV
— allenselva🇦🇷 ⭐️ ⭐️⭐️ (@allenselva24) March 28, 2025
RCB-CSK की पुरानी राइवलरी
आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच की राइवलरी कोई नई है. पिछले कई सालों से दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर है. चेन्नई सुपर किंग्स ने आरसीबी के खिलाफ लगातार अपना दबदबा दिखाया था. हालांकि पिछले कुछ सालों से यह कहानी उल्टी हो गई है. अब आरसीबी का चेन्नई के खिलाफ अलग ही दबदबा है. इन दोनों टीमों के फैंस भी अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को ट्रोल करते रहते हैं.