<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026: क्या धोनी को नहीं मिलेगा प्लेइंग XI में मौका, अश्विन बोले- अगर वह टीम में हैं तो…

कई लोगों का मानना है कि IPL 2026 के बाद धोनी संन्यास ले सकते हैं. क्योंकि CSK पहले ही नए युग में प्रवेश कर चुका है. ऋतुराज गायकवाड़ को फुल-टाइम कप्तान बनाया गया है. कुछ लोग यह सवाल कर रहे थे कि टीम में कई प्रतिभाएं शामिल हैं ऐसे में धोनी को टीम में जगह मिलेगी या फिर नहीं? इसपर अश्विन ने जवाब दिया है.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 (Indian Premier league) की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. धोनी इस साल भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे. कुछ ही महीनों में एमएस धोनी 45 साल के होने वाले हैं, लेकिन उनके जुनून और फिटनेस में कोई कमी नहीं है.  कई लोगों का मानना है कि IPL 2026 के बाद धोनी संन्यास ले सकते हैं. क्योंकि CSK पहले ही नए युग में प्रवेश कर चुका है. ऋतुराज गायकवाड़ को फुल-टाइम कप्तान बनाया गया है. कुछ लोग यह सवाल कर रहे थे कि टीम में कई प्रतिभाएं शामिल हैं ऐसे में धोनी को टीम में जगह मिलेगी या फिर नहीं? इसपर अश्विन ने जवाब दिया है.

भारत के स्पिन लेजेंड रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि अगर धोनी CSK स्क्वाड का हिस्सा हैं, तो उन्हें XI में जगह मिलना तय है. अश्विन ने अपने YouTube चैनल पर कहा. “अगर एमएस धोनी CSK स्क्वाड में हैं, और आपको XI बनाना है, तो इसमें कोई सवाल नहीं. वे होना ही चाहिए.”

उन्हें कोई नहीं रोक सकता

अश्विन  “यह वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने मेलबर्न में स्टंप्स खींचकर टेस्ट क्रिकेट से चुपचाप संन्यास लिया था. अगर वे IPL में खेलना नहीं चाहते, तो वे पहले ही संन्यास ले चुके होते. वे अब भी 100% विश्वास रखते हैं कि वे खेल सकते हैं. वे पिछले तीन महीनों से प्रैक्टिस कर रहे हैं और संदेश दे रहे हैं, ‘सोचो जो चाहो, लेकिन मैं खेलूंगा.’ जब ऐसे खिलाड़ी खेलने के लिए तैयार हैं, तो कैसे कोई उन्हें रोक सकता है? यह नामुमकिन है.”

टीम हुई और मजबूत

टीम में संजू सैमसन को ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किया गया है और स्क्वाड में युवा प्रतिभाओं को जगह दी गई है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि धोनी की प्लेइंग इलेवन में भूमिका क्या होगी. लेकिन धोनी का प्रभाव सिर्फ बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग तक सीमित नहीं है. उनकी रणनीतिक समझ और अनुभव गायकवाड़ जैसे कप्तान के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, जो उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

Bigg Boss 20: मेरे लिए आशीर्वाद…ब्रेकअप के बाद ऐसे बदली उदिति सिंह लाइफ; खुद करण भी नहीं कर पाए यकीन!

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…

Last Updated: September 30, 2026 10:39:19 IST

Silver Rate Today 30 Sep 2026: आज चांदी खरीदना पड़ेगा कितना महंगा? 1 किलो का भाव जानकर रह जाएंगे हैरान

Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…

Last Updated: September 30, 2026 10:11:28 IST

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST