<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026 की पावर रैंकिंग में राजस्थान रॉयल्स कमजोर, तो 5 बार की चैंपियन सबसे ताकतवर, CSK-PBKS-SRH का क्या हाल?

IPL 2026 Power Rankings: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले सभी टीमों की पावर रैंकिंग को लेकर खूब चर्चा चल रही है. ऐसे में हम आपको सभी टीमों की कमजोरी और मजबूती के आधार पर उनकी पावर रैंकिंग बताने जा रहे हैं. नीचे देखें सभी 10 टीमों की रैंकिंग...

IPL 2026 Power Rankings: 28 मार्च से आईपीएल 2026 का आगाज होने जा रहा है. यह आईपीएल का 19वां सीजन है, जिसमें 10 टीमें एक ट्रॉफी के लिए 2 महीने तक जंग करेंगी. इस टूर्नामेंट में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें फाइनल मैच 31 मई को खेला जाएगा. इस नए सीजन में सभी 10 टीमें काफी मजबूत नजर आ रही हैं. सभी टीमों ने IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी स्क्वाड को मजबूत बनाया है. हालांकि IPL 2026 शुरू होने से पहले कई स्टार खिलाड़ियों के चोटिल होने से कुछ टीमों को झटका भी लगा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मजबूत टीम कौन सी दिखाई दे रही है. नीचे देखें सभी 10 टीमों की पावर रैंकिंग…

10. राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स की टीम की कप्तानी रियान पराग को सौंपी गई है. संजू सैमसन के CSK में जाने से राजस्थान रॉयल्स का टॉप ऑर्डर थोड़ा कमजोर हो गया है. हालांकि रविंद्र जडेजा की वापसी से लोअर ऑर्डर और स्पिन डिपार्टमेंट को मजबूती मिली है. हालांकि जडेजा टी20 के बहुत अच्छे फिनिशर नहीं हैं. पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के फिनिशर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, जिसके चलते कई करीबी मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी. इस IPL में भी राजस्थान रॉयल्स को यही समस्या झेलनी पड़ सकती है, क्योंकि शिमरॉन हेटमायर तीसरे नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. ऐसे में अगर टीम मैनेजमेंट हेटमायर को प्रमोट करती है, तो फिनिशिंग की जिम्मा ध्रुव जुरेल और जडेजा पर आ जाएगा.

9. लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में टॉप के 4-5 बल्लेबाज विस्फोटक हैं. इनमें एडन मार्करम, मिचेल मार्श, कप्तान ऋषभ पंत, निकोलस पूरन शामिल हैं, जो एक बड़ा स्कोर बनाने की क्षमता रखते हैं. वहीं, गेंदबाजी में इस टीम में मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्ख्या, मयंक यादव और आवेश खान और मोहसिन खान जैसे तेज गेंदबाज हैं, जो अगर फिट रहते हैं तो आसानी से टारगेट डिफेंड कर सकते हैं. हालांकि इन खिलाड़ियों के ज्यादा चोटिल होने की संभावना रहती है. इस टीम में पिछले कुछ सालों से लगभग यही खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन फिर भी ये 2 सीजन से प्लेऑफ में नहीं पहुंच पा रहे हैं.

8. चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी स्क्वाड में कई बड़े बदलाव किए हैं. इस बार CSK की टीम युवा खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरने वाली है. संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ के साथ ही डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे टीम की बल्लेबाजी को मजबूत बनाते हैं. हालांकि इस टीम में कई युवा आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर जैसे युवा खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें शायद अपनी लय हासिल करने में 1-2 सीजन का समय लग जाए. हालांकि चेपॉक की पिच पर CSK के स्पिनर नूर अहमद और अकील हुसैन विपक्षी टीमों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं. इसके अलावा तेज गेंदबाजी में मैट हेनरी और खलील अहमद कमान संभालते नजर आएंगे.

7. कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है. हालांकि फिर भी इस सीजन उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं. दरअसल, हर्षित राणा, आकाश दीप और मुस्तफिजुर जैसे गेंदबाज को अलग-अलग कारणों से टीम से बाहर होना पड़ा है. ऐसे में KKR की गेंदबाजी काफी कमजोर नजर आ रही है. वहीं, बल्लेबाजी में KKR के पास टिम सीफर्ट, फिन एलन, कैमरन ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं. इसके अलावा सुनील नरेन भी बल्लेबाजी का एक विकल्प लेकर आते हैं, लेकिन उनकी जगह किसी एक कीवी ओपनर को बाहर करना होगा.

6. सनराइजर्स हैदराबाद

IPL 2026 के शुरुआती मैचों में पैट कमिंस उपलब्ध नहीं होंगे. इससे टीम को बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि कमिंस नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करते है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन जैसे विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद हैं. ये बल्लेबाज किसी भी टीम के खिलाफ बड़े स्कोर बना सकते हैं, लेकिन डिफेंड करना मुश्किल होगा. कमिंस की गैरमौजूदगी में SRH की गेंदबाजी आक्रमण में जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और जीशान अंसारी जैसे गेंदबाज शामिल हैं. इस सीजन के शुरुआती मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंदबाजी अहम चुनौती होगी.

5. गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस के लिए एक बार फिर शुभमन गिल और साईं सुदर्शन पारी की शुरुआत करेंगे. इसके बाद तीसरे नंबर पर जोस बटलर खेलते नजर आएंगे. इसके अलावा लोअर ऑर्डर में शाहरुख खान, राहुल तेवतिया और राशिद खान की जगह लगभग तय है. हालांकि मिडिल ऑर्डर में ग्लेन फिलिप्स या टॉम बैंटन में से किसी एक को ही मौका दिया जा सकता है. वहीं, गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा के साथ मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा नजर आएंगे, जबकि स्पिन की कमान राशिद और साईं किशोर के हाथों में होगी.

4. दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की टीम IPL 2025 के शुरुआत में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी. इस सीजन के शुरुआती मैचों में मिचेल स्टार्क भी उपलब्ध नहीं रहेंगे, जिसके चलते दिल्ली की टीम पावर रैंकिंग में थोड़ी नीचे है. दिल्ली कैपिटल्स के लिए रन बनाने की जिम्मेदारी केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड वॉर्नर के हाथों में होगी. इसके अलावा पृथ्वी शॉ को भी मौका मिल सकता है. मिचेल स्टार्क की गैरमौजूदगी में गेंदबाजी की कमान लुंगी एनगिडी, आकिब नबी डार और टी नटराजन के हाथों में होगी, जो थोड़ी कमजोर दिखाई दे रही है. हालांकि अनुभवी कुलदीप यादव और कप्तान अक्षर पटेल के होने से स्पिन डिपार्टमेंट को काफी मजबूती मिलती है.

3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रजत पाटीदार की कप्तानी वाली डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. जोश हेजलवुड के शुरुआती मैचों में उपलब्ध न होने के कारण टीम का पावर रैंकिंग थोड़ी कम है. हालांकि जैकब डफी इस सीजन की शुरुआत में जोश हेजलवुड की जगह आसानी से ले सकते हैं, लेकिन यश दयाल के जाने से थोड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है. वहीं, बल्लेबाजी की बात करें, तो आरसीबी की टीम काफी मजबूत दिखाई देती है. इस टीम में विराट कोहली, फिल साल्ट और देवदत्त पडिक्कल या वेंकटेश अय्यर टॉप ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं, मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार और जितेश शर्मा खेलते दिखाई देंगे. इसके अलावा फिनिशिंग में रोमारियो शेपर्ड और टिम डेविड जैसे दो धाकड़ बल्लेबाज हैं, जो अकेले मैच जिता सकते हैं.

2. पंजाब किंग्स

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स इस सीजन खिताब जीतने के प्रबल दावेदार मानी जा रही है. पिछले साल पंजाब किंग्स ने फाइनल तक का सफर तय किया था. प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य और श्रेयस अय्यर ने टॉप ऑर्डर में शानदार बल्लेबाजी की थी. इसके अलावा नेहाल वढेरा और शशांक सिंह लोअर ऑर्डर में टीम की पारी को संभाला था. वहीं, गेंदबाजी में मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह और अजमतुल्लाह उमरजई ने कमान संभाली थी. इन सभी खिलाड़ियों के साथ पंजाब की टीम काफी बैलेंस दिखाई देती है.

1. मुंबई इंडियंस

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम पावर रैंकिंग में पहले नंबर पर है. रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक और तिलक वर्मा टॉप ऑर्डर में खेलते नजर आएंगे. इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, नमन धीर खेलते दिखाई देंगे, जबकि फिनिशिंग की जिम्मेदारी शेरफेन रदरफोर्ड और हार्दिक पांड्या पर होगी. वहीं, तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर के हाथों में होगी, जिनके साथ कप्तान हार्दिक पांड्या भी नजर आएंगे. इसके अलावा मिचेल सैंटनर और मयंक मारकंडे स्पिन गेंदबाजी संभालेंगे. यह टीम पूरे आईपीएल की सबसे मजबूत और बैलेंस टीम दिखाई दे रही है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST