IPL 2026 Points Table Update: आईपीएल 2026 में रविवार यानी 19 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबला खेला गया. इसी के साथ मौजूदा सीजन में कुल 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं. ऐसे में प्लेऑफ में पहुंचने के लिए रेस तेज होती जा रही है. रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर आखिरकार जीत का स्वाद चखा. इस जीत के साथ केकेआर को प्वाइंट्स टेबल में 1 पायदान का फायदा हुआ, जिससे मुंबई इंडियंस (MI) प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई. वहीं, शाम को खेले गए मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हराकर अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखा है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स 6 मैचों में 5 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर पहुंच गई है. जानें टॉप-4 में कौन सी टीमें…
टॉप-4 की रेस में कौन आगे?
IPL 2026 के प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें, तो पंजाब किंग्स पहले नंबर पर है. पंजाब ने 6 मैच खेले हैं, जिनमें से 5 में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला रद्द हो गया था. इसके बाद दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) है, जिन्हें 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार मिली है. इसके बाद तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स (RR) मौजूद है. राजस्थान ने 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार का सामना किया है. फिर चौथे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) काबिज है. हैदराबाद ने कुल 6 मैच खेले हैं, जिनमें 3 जीत और तीन हार मिली है.
बाकी टीमों का क्या हाल?
दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम इस सीजन टॉप-4 में जाने की प्रबल दावेदार है. फिलहाल दिल्ली की टीम 6 मैचों में 3 जीत और 2 हार के साथ 5वें नंबर पर मौजूद हैं. इसके बाद छठे पायदान पर गुजरात टाइटंस (GT) है, जिन्हें 5 मैचों में 3 जीत और 2 हार मिली है. फिर 7वें नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आती है. CSK ने 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार का सामना किया है. फिर आठवें पायदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स मौजूद है. LSG को 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार मिली है. इसके बाद 9वें नंबर पर केकेआर की टीम है, जिन्हें 7 मैचों में सिर्फ 1 जीत और 5 हार मिली है. वहीं, आखिरी पायदान पर 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (MI) मौजूद है. मुंबई को 5 मैचों में सिर्फ 1 जीत मिली है, जबकि 4 हार का सामना किया है.