<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026: आरसीबी से लेकर पंजाब किंग्स तक…आईपीएल की ये 5 घातक टीम, जीत सकती हैं ट्रॉफी

IPL 2026 Title Contenders: आईपीएल की शुरूआत होने में बस एक दिन शेष बचे हैं. इस बीच, आज हम आपको 5 ऐसी टीम के बारे में बताएंगे, जो इस बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत सकती हैं.

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का कल यानी शनिवार (28 मार्च, 2026) से आगाज होने वाला है. इससे पहले ही इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है. आईपीएल की शुरूआत से पहले ही इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि वो 5 टीमें कौन सी होंगी, जो आईपीएल जीत सकती है. आखिर कौन सी वो 5 टीमें होंगी जो इस बार खिताब जीत सकती है. अगर हम इन टीमों को किस आधार पर जीत का दावेदार बता रहे हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोई भी टीम अपने खिलाड़ियों के दम पर ही इस ट्रॉफी को जीत सकती है.

आरसीबी

साल 2025 का खिताब जीतकर आरसीबी ने आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सूखा खत्म किया. अब तक आरसीबी आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के लिए तरस रही थी. ऐसे में इस बार भी आरसीबी ट्रॉफी की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. आरसीबी की टीम पूरी तरह से बैलेंस नजर आ रही है. एक्सपीरियंस और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण आरसीबी को आईपीएल की सबसे बेस्ट टीम बनाती है.

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस अब तक 5 बार ट्रॉफी अपने नाम कर चुका है. अब छठीं बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेगी. मुंबई इंडियंस की टीम हमेशा से युवा खिलाड़ियों पर दांव लगाती है. इस बार भी एमआई ने कई ऐसे युवा खिलाड़ियों पर दांव लगाया है जो आईपीएल जीतने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. इसके अलावा, एमआई में अनुभवी खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है. रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और क्विंटन डिकॉक जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. जो टीम में गजब का बैलेंस बना रहे हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से चेन्नई सुपर किंग्स का पिछला कुछ सीजन भले ही अच्छा न गया हो लेकिन सीएसके इस बार बेहतरीन बैलेंस में नजर आ रही है. आरसीबी और एमआई की तरह सीएसके भी आईपीएल जीतने की प्रबल दावेदार लग रही है. सीएसके में महेंद्र सिंह धोनी, संजू सैमसन और युवा ऋतुराज गायकवाड़ है. इसके अलावा, टीम में कई ऐसे युवा खिलाड़ी हैं, जो अकेले दम पर टीम को जीत दिला सकते हैं.

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स भले ही अब तक आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. लेकिन पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन में जिस तरह का प्रदर्शन किया वो इस बार टीम को प्रबल दावेदार मान रहा है. पिछले सीजन में रनर-अप रही पंजाब किंग्स को हल्के में लेने की गलती कोई भी टीम नहीं करेगा.

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स मिनी ऑक्शन के दौरान एक मजबूत टीम नजर आ रही थी. लेकिन एक के बाद एक गेंदबाजों के चोटिल होकर बाहर होने की वजह से केकेआर एक मुसीबत में फंस चुकी है. लेकिन फिर भी केकेआर को हल्के में आंकने की भूल कोई भी टीम नहीं करेगी. केकेआर की बैटिंग अभी भी सबसे घातक नजर आ रही है. खासकर फिन एलन और टिम सेफर्ड टी20 वर्ल्ड कप में जिस तरह का प्रदर्शन करके आ रहे हैं. वो किसी भी टीम के लिए चिंता का सबब बन सकते हैं.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST