<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026: KKR ने गंवाया मैच, फिर भी ‘मिस्ट्री स्पिनर’ ने रचा इतिहास, आईपीएल में ठोका अनोखा ‘शतक’

IPL 2026 Varun Chakravarthy: कोलकाता नाइट राइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने आईपीएल में अनोखा रिकॉर्ड कायम कर दिया है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट चटकाए. इसी के साथ वह आईपीएल में केकेआर के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए.

IPL 2026 Varun Chakravarthy: IPL 2026 में आखिरकार मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अपनी लय में वापस आ गए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच में वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इससे पहले शुरुआती 3 मैचों में वरुण चक्रवर्ती एक भी विकेट नहीं ले पाए थे. गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 2 विकेट लेते ही वरुण चक्रवर्ती ने खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. उन्होंने आईपीएल में केकेआर के लिए अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं. वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) पहले भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह मुकाम हासिल किया है. वह साल 2020 से केकेआर के लिए खेल रहे हैं, जबकि उससे पहले उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए एक मैच खेला था. फिलहाल आईपीएल में वरुण चक्रवर्ती के नाम 102 विकेट हो चुके हैं.

केकेआर के लिए सबसे ज्यादा विकेट

वरुण चक्रवर्ती कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए 100 विकेट पूरे करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने हैं. उन्होंने केकेआर के लिए 87 मैचों में यह कारनामा किया. इससे पहले सुनील नरेन (196) और आंद्रे रसेल (122) ने यह मुकाम हासिल किया था. सुनील नरेन ने केकेआर के लिए 196 विकेट चटकाए हैं, जबकि रसेल के नाम 122 विकेट दर्ज हैं. बता दें कि आंद्रे रसेल आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं, जबकि सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती अभी भी साथ में खेल रहे हैं.

वरुण चक्रवर्ती का आईपीएल करियर

वरुण चक्रवर्ती के आईपीएल करियर की बात करें, तो अभी तक उन्होंने कुल 88 मुकाबले खेले हैं. वरुण ने पंजाब किंग्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था, जिसमें 1 विकेट हासिल किया था. इसके बाद वह कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हो गए. वरुण चक्रवर्ती ने आईपीएल में 88 मैचों की 87 पारियों में 7.70 की इकॉनमी से कुल 102 विकेट चटकाए हैं. इसमें एक 5 विकेट हॉल और एक 4 विकेट हॉल शामिल है.

कैसा रहा गुजरात बनाम कोलकाता का मैच?

मैच की बात करें, तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 180 रन बनाए थे. केकेआर की ओर से कैमरन ग्रीन ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए. उनके अलावा रोवमैन पॉवेल ने 27 रनों की पारी खेली. इसके जवाब में उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 19.4 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया. कप्तान शुभमन गिल ने 50 गेंदों पर 86 रनों की तूफानी पारी खेली. उनके अलावा साईं सुदर्शन ने 22 और जोस बटलर ने 25 रनों का योगदान दिया. इसके दम पर गुजरात ने 5 विकेट से मैच जीत लिया. 

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Hamirpur crime: हमीरपुर में प्रेम प्रसंग का हाईवोल्टेज ड्रामा, समधन ने समधी को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

Hamirpur crime: हमीरपुर के बिवांर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का मामला उस वक्त चर्चा…

Last Updated: October 2, 2026 18:39:43 IST

Farrukhabad News: 24 वर्षीय मुस्लिम युवक ने 14 वर्षीय हिंदू लड़की से गुपचुप तरीके से की शादी, फिर खा लिया जहर, जानें पूरा मामला

फर्रुखाबाद में एक 24 वर्षीय मुस्लिम युवक और एक 14 वर्षीय हिंदू लड़की ने कथित…

Last Updated: October 2, 2026 18:36:51 IST

UP Crime News: एक ही कमरे में थे देवर-भाभी, ऐसा क्या हुआ कि सुबह उठी लाशें, हैरान कर देगा मामला

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 2, 2026 17:35:13 IST

Yuzvendra Chahal Love Life: धनश्री से महवश तक, युजवेंद्र चहल का नाम इन हसीनाओं से जुड़ा, जानें पूरी लिस्ट

Yuzvendra Chahal Love Life:  युजवेंद्र चहल की निजी जिंदगी में कई मौकों पर अलग-अलग महिलाओं…

Last Updated: October 2, 2026 17:20:30 IST

Andhra Pradesh News: आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने बनाया पति के मर्डर का प्लान, बाइक में लगाई आग, CCTV फुटेज में  BJP नेता के खिलाफ साजिश का हुआ खुलासा

आंध्र प्रदेश में बीजेपी नेता की मोटर साइकिल जलाने के एक मामले में सीसीटीवी फुटेज…

Last Updated: October 2, 2026 17:18:19 IST

Bihar News: पटना में महिला पुलिसकर्मी ने एक व्यक्ति को मारा थप्पड़, बदले में उसने भी मार दिया थप्पड़, Video Viral

पटना से वायरल हुए एक वीडियो में रात की गश्त के दौरान एक महिला पुलिस…

Last Updated: October 2, 2026 16:58:01 IST