<
Categories: Uncategorized

इटावा में दबंगों ने दिखाई रंगदारी! जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए किया हमला, राइफल तानकर बनाया दबाव

Etawah Land Grab case: इटावा के कुनैरा गांव में एक किसान ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंगों ने हथियारों के बल पर उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की. पीड़ित ने प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Etawah Land Grab case: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से में दबंगई का गंभीर मामला सामने आया है. थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के ग्राम कुनैरा में एक किसान ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंग हथियारों के साथ उसकी जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए और विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की. 

घटना के बाद पीड़ित ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है. पीड़ित की लगभग पांच बीघे जमीन को हथियाने के लिए दबंगों ने हमला किया था.

जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप

इटावा के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी अंतर्गत ग्राम कुनैरा निवासी बलराम सिंह ने जिले के डीएम और एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कुनैरा पावर हाउस के सामने गाटा संख्या 390 में उसकी करीब पांच बीघा जमीन है. इस जमीन पर कोकिला उत्सव गार्डन संचालित होता है. पीड़ित के अनुसार, 10 अप्रैल की शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने गार्डन पर मौजूद था, तभी कई लोग एक साथ वहां पहुंचे और जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास करने लगे.

हथियारों के साथ पहुंचे दबंग

बलराम सिंह ने बताया कि मनोज यादव निवासी शांति कॉलोनी, सतेंद्र सिंह यादव, कमलेश कुमार यादव निवासी पुरानी पीएसी गली अशोक नगर, राहुल वर्मा निवासी शांति कॉलोनी, अजय यादव और राजेश यादव निवासी कंचनपुर (करहल, मैनपुरी), उदय प्रताप निवासी नगला डरू थाना भरथना और मधुसूदन निवासी ग्राम चनेठी थाना भरथना समेत अन्य लोग हथियारों से लैस होकर पहुंचे थे. इन सभी दबंगों के हाथों में रिवॉल्वर, रायफल और बंदूक थीं और वे जमीन पर कब्जा करने की नीयत से धमकाते हुए आगे बढ़े.

पीड़ित ने बताया कि जब उसने अपने बेटे सुनील कुमार के साथ मिलकर आरोपियों का विरोध किया, तो सभी दबंग उन दोनों से भीड़ गए. उन्होंने गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी और लात-घूंसों व थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा. शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर पीड़ित और उसके बेटे को बचाया.

पीड़ित ने  ये भी आरोप लगाया कि मनोज यादव ने बलराम सिंह की छाती पर रायफल तान दी और धमकी देते हुए कहा कि यह जमीन उनकी है और यदि इसे नहीं छोड़ा गया तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा. इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना के बाद से पीड़ित और उसका परिवार गहरे डर में है. बलराम सिंह ने प्रशासन से अपील की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उसकी जमीन को अवैध कब्जे से बचाया जाए. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Guwahati Viral Video: नाइट क्लब में महिला को निर्वस्त्र कर किया दुष्कर्म, लात से उस पर किया हमला, बाउंसरों की जांच जारी

गुवाहाटी के एक नाइट क्लब से सामने आए परेशान करने वाले वीडियो में एक महिला…

Last Updated: October 2, 2026 19:58:51 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 2, 2026 19:52:23 IST

Venus Retrograde 2026: शुक्र की उल्टी चाल शुरू, मेष-मिथुन-कर्क के लिए बन रहे लाभ के योग, जानें किसे क्या फायदा

Venus Retrograde 2026: 3 अक्टूबर 2026 से शुक्र वक्री चाल शुरू करेंगे और 14 नवंबर…

Last Updated: October 2, 2026 19:48:58 IST

Hamirpur crime: हमीरपुर में प्रेम प्रसंग का हाईवोल्टेज ड्रामा, समधन ने समधी को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

Hamirpur crime: हमीरपुर के बिवांर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का मामला उस वक्त चर्चा…

Last Updated: October 2, 2026 18:39:43 IST

Farrukhabad News: 24 वर्षीय मुस्लिम युवक ने 14 वर्षीय हिंदू लड़की से गुपचुप तरीके से की शादी, फिर खा लिया जहर, जानें पूरा मामला

फर्रुखाबाद में एक 24 वर्षीय मुस्लिम युवक और एक 14 वर्षीय हिंदू लड़की ने कथित…

Last Updated: October 2, 2026 18:36:51 IST

UP Crime News: एक ही कमरे में थे देवर-भाभी, ऐसा क्या हुआ कि सुबह उठी लाशें, हैरान कर देगा मामला

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 2, 2026 17:35:13 IST