<
Categories: देश

निदा खान का मिल गया पता? वकील ने बताया कहां है छिपी, प्रेग्नेंसी का हवाला देकर मांग रही जमानत

TCS Nashik Case: टीसीएस लव जिहाद मामले में निदा खान फरार चल रही है. पुलिस उसे पकड़ने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रही है. वहीं निदा के वकील का कहना है कि वो फरार नहीं है बल्कि अपने परिवार के साथ रह रही है. पुलिस निदा के पति द्वारा बताए गए पते पर भी गई, जहां ताला लटका मिला.

TCS Nashik Case: टीसीएस लव जिहाद मामले में निदा खान फरार चल रही है. नाशिक SIT पुलिस और मुंब्रा स्थानीय पुलिस की 3 टीमें और कुल 4 टीमों ने निदा खान को मुंब्रा में ढूंढने का प्रयास किया. हालांकि निदा का पता नहीं चल सका है. ऐसे में नाशिक SIT पुलिस की मुश्किलें और भी बढ़ती नजर आ रही हैं. वहीं TCS लव जिहाद मामले की जांच करने राष्ट्रीय महिला आयोग की 5 सदस्यी टीम नासिक पहुंची, जिसमे एक रिटायर जज, एक वकील, एक आईपीएस अधिकारी और राष्ट्रीय महिला आयोग के अधिकारी शामिल हैं. हालांकि निदा खान ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का हवाला देते हुए कोर्ट से अग्रिम जमानत की मांग की है. उनके वकील का कहना है कि निदा फरार नहीं है बल्कि अपने परिवार के साथ रह रही है. ऐसे में एसआईटी व अन्य जांच टीमों पर उसे अब तक पकड़ न पाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

प्रेग्नेंसी का हवाला देकर जमानत मांग रही निदा

बता दें कि बीते दिन मुख्य आरोपी निदा खान ने कोर्ट में प्रेग्नेंसी का हवाला देकर अग्रिम जमानत की मांग की है. इस तर्क पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य कानूनगो ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि निदा के खिलाफ गंभीर आरोप हैं. ऐसे में गर्भवती होने के कारण उसे जमानत नहीं दी जा सकती. उन्होंने आरोपी को जेल भेजने की अपील की है.

वकील ने बताया कहां है निदा?

वहीं कोर्ट में सुनवाई के दौरान निदा खान के वकील ने दावा किया कि निदा खान फरार नहीं है. वो अपने परिवार के साथ रह रही है. वो जांच में सहयोग करने को तैयार है. हालांकि वो गर्भवती है और उसे इसके आधार पर अग्रिम जमानत मिलनी चाहिए. इस पर दूसरे पक्ष के वकील ने कहा कि जेल में भी डॉक्टर और अस्पताल होते हैं. इस पर निदा के वकील ने कहा कि वहां पर मां और बच्चे के लिए आंगनवाड़ी जैसी सुविधाएं होती हैं.

निदा के पति ने दी ये जानकारी

हाल ही में पुलिस ने निदा खान के पति से पूछताछ की. इस दौरान उसने बताया कि निदा 14 अप्रैल को घर छोड़कर चली गई थी और उसने कहा था कि वो एक रिश्तेदार के घर जा रही है और तब से वो वापस नहीं आई है. हालांकि जब पुलिस निदा के पति द्वारा दिए गए रिश्तेदार के पते पर पहुंची, तो वो वहां पर ताला लटका हुआ था. साथ ही रिश्तेदार और निदा दोनों का फोन स्विच ऑफ था.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

UP Crime News: एक ही कमरे में थे देवर-भाभी, ऐसा क्या हुआ कि सुबह उठी लाशें, हैरान कर देगा मामला

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 2, 2026 17:35:13 IST

Yuzvendra Chahal Love Life: धनश्री से महवश तक, युजवेंद्र चहल का नाम इन हसीनाओं से जुड़ा, जानें पूरी लिस्ट

Yuzvendra Chahal Love Life:  युजवेंद्र चहल की निजी जिंदगी में कई मौकों पर अलग-अलग महिलाओं…

Last Updated: October 2, 2026 17:20:30 IST

Andhra Pradesh News: आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने बनाया पति के मर्डर का प्लान, बाइक में लगाई आग, CCTV फुटेज में  BJP नेता के खिलाफ साजिश का हुआ खुलासा

आंध्र प्रदेश में बीजेपी नेता की मोटर साइकिल जलाने के एक मामले में सीसीटीवी फुटेज…

Last Updated: October 2, 2026 17:18:19 IST

Bihar News: पटना में महिला पुलिसकर्मी ने एक व्यक्ति को मारा थप्पड़, बदले में उसने भी मार दिया थप्पड़, Video Viral

पटना से वायरल हुए एक वीडियो में रात की गश्त के दौरान एक महिला पुलिस…

Last Updated: October 2, 2026 16:58:01 IST

Viral Video: उत्तराखंड में यूट्यूबर सौरभ जोशी और उनके परिवार के साथ दुर्व्यवहार, कुछ लोगों ने कार से किया पीछा फिर…

यूट्यूबर सौरव जोशी ने बताया कि हल्द्वानी में कुछ लोगों के समूह ने कथित तौर…

Last Updated: October 2, 2026 16:43:15 IST