<
Categories: क्रिकेट

IPL में चीयरलीडर्स की कमाई का राज क्या है, कौन सी टीम देती है सबसे ज्यादा पैसा? देखें लिस्ट

IPL Cheerleaders salary: इंडियन प्रीमियर लीग के हर सीजन में खिलाड़ी और कप्तान ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर मौजूद चीयरलीडर्स भी आकर्षण का बड़ी हिस्सा होती हैं. वे स्टेडियम के माहौल को और मजेदार बनाते हैं. आपने भी कई बार चीयरलीडर्स को जरूर देखा होगा.

IPL Cheerleaders salary: आईपीएल 2026 सीजन का आगाज हो चुका है और इसमें सिर्फ खिलाड़ी और कप्तान ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर मौजूद चीयरलीडर्स भी आकर्षण का बड़ी हिस्सा होती हैं. वे स्टेडियम के माहौल को और मजेदार बनाते हैं. आपने भी कई बार चीयरलीडर्स को जरूर देखा होगा. लेकिन खिलाड़ियों के मुकाबले उनकी कमाई का तरीका अलग होता है. उनकी इनकम कितनी होती है आइए जानते हैं. 

कई लोगों को लगता है कि चीयरलीडर्स की एक तय सैलरी होती है, लेकिन ऐसा नहीं है. उनकी कमाई उस टीम पर निर्भर करती है जिसके लिए वे काम करती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) सबसे ज्यादा भुगतान करने वाली टीम मानी जाती है, जो प्रति मैच हर चीयरलीडर्स को लगभग 24000 से 25,000 रुपए देती है.मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर) करीब 20000 प्रति मैच देते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) लगभग 17,000 देती है, जबकि पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमें आमतौर पर 12000 से 15000 प्रति मैच के बीच भुगतान करती हैं.

अतिरिक्त कमाई

मैच फीस सिर्फ बेसिक कमाई होती है. चीयरलीडर्स इसके अलावा भी पैसे कमा सकती हैं. जैसे टीम के मैच जीतने पर लगभग ,000 अतिरिक्त मिलते हैं, पार्टियों, इवेंट्स और फोटोशूट में हिस्सा लेने पर 5,000 से 12000 तक प्रति इवेंट कमाई हो सकती है. इस तरह, भले ही उनकी कमाई खिलाड़ियों जितनी ज्यादा न हो, लेकिन उनके पास सीजन के दौरान अलग-अलग तरीकों से कमाने के मौके होते हैं.

14 मैचों में काम करना तय

जो भी चीयरलीडर्स जिस टीम के लिए हायर की जाती हैं वो 14 मुकाबलों में तो जरूर हिस्सा लेती है. क्योंकि, हर टीम के कुल 14 मैच होते हैं. इसके अलावा अगर टीम अच्छा करती है और सेमीफाइनल या फाइनल मुकाबला खेलती है तो यह संख्या 16-17 तक भी चली जाती है. जिससे कि चीयरलीडर्स और भी पैसे कमा लेती है. यानी हम एक चीयरलीडर पर अगर 20000 का खर्च रखें तो वह 14 मैचों में करीब 2 लाख 80000 रुपए के करीब कमाई कर लेती है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

U19 Asia Cup: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, UAE के खिलाफ 160 रन ठोककर मचाई सनसनी

Aaryavir Sehwag Century: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने UAE के खिलाफ अंडर-19 एशिया…

Last Updated: November 10, 2026 14:21:14 IST

Pawan Kalyan Three Wives: कौन है पवन कल्याण की तीन पत्नियां? पहली ने किया था केस, दूसरी से हुआ कलेश और अब तीसरी वाली से…

Pawan Kalyan Three Wives: पवन कल्याण ने अब तक तीन शादियां की हैं. तीसरी पत्नी…

Last Updated: November 10, 2026 13:42:11 IST

Yash Vs Ranbir Kapoor: राम या रावण…कौन है ज्यादा अमीर? रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा मालामाल; जानें नेटवर्थ

Yash Vs Ranbir Kapoor Networth: फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर और यश की जोड़ी दर्शकों…

Last Updated: November 10, 2026 12:55:10 IST

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: हैमिल्टन में बारिश बनी विलेन, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में तीसरा वनडे…

Last Updated: November 10, 2026 12:45:37 IST