<
Categories: क्रिकेट

IPL: गोल्ड-सिल्वर को मिक्स कर बनाई जाती है ट्रॉफी, वजन में होता है काफी भारी, कीमत हैरान करने वाली

आईपीएल के हर सीजन के अंत में जीतने वाली टीम को एक खूबसूरत और चमचमाती ट्रॉफी दी जाती है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह ट्रॉफी आखिर बनती कैसे है, इसका वजन कितना होता है और इसकी कीमत कितनी है. आइए समझते हैं.

IPL Trophy: इंडियन प्रीमियर लीग भारत का सबसे लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसे साल 2008 से ही भारत में खेला जा रहा है. हर सीजन के अंत में जीतने वाली टीम को एक खूबसूरत और चमचमाती ट्रॉफी दी जाती है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह आईपीएल की ट्रॉफी आखिर बनती कैसे है, इसका वजन कितना होता है और इसकी कीमत कितनी है. आइए समझते हैं.

आईपीएल ट्रॉफी को खास बनाने के लिए इसे सोने और चांदी के मिक्स से तैयार किया जाता है. यही कारण है कि इसकी चमक अलग ही नजर आती है. इसका वजन 6 किलो से ज्यादा होता है, इसलिए इसे उठाना आसान नहीं होता. जब कोई खिलाड़ी इस ट्रॉफी को उठाता है, तो वह सिर्फ एक कप नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और जीत का जश्न मना रहा होता है. इस ट्रॉफी की डिजाइनिंग भी बहुत बारीकी से की जाती है, ताकि यह देखने में शानदार लगे.

ट्रॉफी की कीमत कितनी होती है?

इस ट्रॉफी पर एक खास लाइन भी लिखी होती है. वह है ‘Where Talent Meets Opportunity’ यानी जहां टैलेंट को सही मौका मिलता है. यह लाइन खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है और आईपीएल की असली भावना को दिखाती है. अगर इसकी कीमत की बात करें, तो आईपीएल ट्रॉफी की कीमत करीब 5 से 7 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है. इसकी ऊंची कीमत की वजह इसमें इस्तेमाल होने वाली कीमती धातुएं हैं.

जारी है आईपीएल 2026 का सीजन

हालांकि, खिलाड़ियों के लिए इसकी असली कीमत पैसों में नहीं होती. उनके लिए यह ट्रॉफी सम्मान, मेहनत और सपनों की जीत का प्रतीक है. मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों ने इसे कई बार जीतकर अपनी ताकत साबित की है. हर टीम का सपना होता है कि वह एक दिन इस ट्रॉफी को अपने नाम करें. बता दें कि आईपीएल 2026 का आयोजन भी जारी है देखना होगा कि इस साल कौन सी टीम बाजी मारती है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

गंगा बनी पार्टी स्पॉट! नाव पर छलके जाम, DJ में बजे भोजपुरी गाने; मचा बवाल, क्या है सच?

Viral Video: हाल ही में महादेव की नगरी कही जाने वाली काशी से एक हैरान…

Last Updated: April 6, 2026 17:40:37 IST

घरवालों के लिए बुरा सपना है दीमक, लकड़ी के ढांचों और फर्नीचर को पहुंचाती हैं नुकसान, ऐसे करें बचाव

अगर किसी के घर में दीमक हो जाएं और उसे भगाने हैं या फिर दीमक…

Last Updated: April 6, 2026 17:31:25 IST

Son Salutes Father Video: बेटे का सैल्यूट देख नम हुई आंखें, रिटायर एयरफोर्स पिता का ऐसा स्वागत हुआ वायरल

Father Son Salute Viral Video: हम सभी ने रिटायरमेंट की बड़ी-बड़ी पार्टियां और शानदार विदाई…

Last Updated: April 6, 2026 17:34:28 IST

Bihar Crime: बड़े भाई की हत्या के बाद छोटे ने खुद पर क्यों चलवाई गोली? सीतामढ़ी का ये मामले कर देगा हैरान!

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी एक शख्स ने अपने बड़े भाई की हत्या का…

Last Updated: April 6, 2026 17:28:41 IST

96 Year Old Grandmother: जुनून हो तो उम्र मायने नहीं रखती, कार्त्यायनी अम्मा ने किया ऐसा कमाल, कहलाई पोस्टर दादी

96 year old grandmother: कहते हैं न कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है.…

Last Updated: April 6, 2026 17:29:16 IST

मोहब्बत के इंजेक्शन में इंफेक्शन का डोज! KISS करने से पहले सावधान, प्यार के साथ मुफ्त मिल सकती ये बीमारी

Kissing Health Risks: आमतौर पर किस करने को प्यार का संकेत माना जाता है. लेकिन,…

Last Updated: April 6, 2026 17:22:37 IST