<
Categories: क्रिकेट

22 मैच, 6 बार एक्शन… IPL 2026 में कप्तानी बनी सिरदर्द! अब इस खिलाड़ी को BCCI ने सुनाई सजा

Ajinkya Rahane Fined: BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे के खिलाफ एक्शन लिया है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया. अभी तक इस सीजन कुल 5 कप्तानों पर जुर्माना लगाया जा चुका है.

Ajinkya Rahane Fined: IPL 2026 में नियमों को लेकर सख्ती बरती जा रही है. अभी तक मौजूदा सीजन में कुल 22 मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान 5 टीमों के कप्तानों के खिलाफ एक्शन लिया गया है. इन कप्तानों को स्लो ओवर रेट के चलते सजा दी गई है. इस लिस्ट में ताजा नाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के कप्तान अजिंक्य रहाणे का शामिल हुआ है. 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच खेला गया. इस मुकाबले में केकेआर को टीम स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई. यह इस सीजन में केकेआर का पहला अपराध है. ऐसे में टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. रहाणे से पहले हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के खिलाफ भी एक्शन हो चुका है.

इन कप्तानों पर हो चुका एक्शन

IPL 2026 में सबसे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पर जुर्माना लगा था. 1 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया था. इसके चलते श्रेयस अय्यर पर 6 लाख रुपये का फाइन लगा था. इसके बाद 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी पंजाब किंग्स ने यही गलती दोहराई, जिसके चलते अय्यर पर 24 लाख रुपये का फाइन लगाया गया.

फिर 9 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ गुजरात टाइटंस पर स्लो ओवर रेट की पेनल्टी लगाई गई. इसके चलते शुभमन गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था. इसके बाद 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया, जिसकी वजह से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा. 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी वही गलती दोहराई, जिसके चलते कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख रुपये का फाइन लगा.

कैसा रहा केकेआर बनाम चेन्नई का मैच?

चेन्नई बनाम कोलकाता के मैच की बात करें, तो इस मुकाबले में CSK ने 32 रनों से जीत दर्ज की. चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए. चेन्नई की ओर से संजू सैमसन ने 48, डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 और आयु म्हात्रे ने 38 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी केकेआर की टीम 20 ओवर में 160 रन ही बना पाई. इसके चलते चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रनों से मैच अपने नाम कर लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST