KKR vs PBKS Head To Head: पिछले कुछ समय में पंजाब किंग्स का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा हुआ है. हालांकि आंकड़ों पर नजर डालें, तो कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है. जानें कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड....
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड.
KKR vs PBKS Head To Head: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) एक बार फिर अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं. अय्यर ने साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए आईपीएल की ट्रॉफी उठाई थी, लेकिन फ्रेंचाइजी ने अगले साल उन्हें रिलीज कर दिया. इसके बाद IPL 2025 में श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के कप्तान बने. अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है. अब 6 अप्रैल (सोमवार) को श्रेयस अय्यर ईडन गार्डन्स में अपनी पुरानी टीम के खिलाफ कप्तान के तौर पर उतरेंगे. पंजाब किंग्स की टीम IPL 2026 में अपने पहले दोनों मुकाबले जीतकर आ रही है. अब श्रेयस अय्यर की नजरें लगातार तीसरी जीत पर हैं. वहीं, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर को अभी अपनी पहली जीत की तलाश है. कोलकाता की टीम पंजाब को हराकर अपनी हार के सिलसिले को खत्म करना चाहेगी. ऐसे में ईडन गार्डन्स में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है. जानिए आंकड़ों में किस टीम का पलड़ा ज्यादा भारी है?
आंकड़ों की बात करें, तो कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 21 मैच कोलकाता ने अपने नाम किए हैं. वहीं, पंजाब किंग्स को सिर्फ 13 मैचों में जीत मिली है, जबकि 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है. हालांकि अगर पिछले साल की बात करें, तो पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है. पंजाब किंग्स ने IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रनों से हराया था. वहीं, उस सीजन में इन दोनों टीमों के बीच होने वाला दूसरा मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था. ऐसे में अगर फॉर्म के नजरिए से देखें, तो पंजाब किंग्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को आसानी से हरा सकती है.
ईडन गार्डन्स की पिच की बात करें, तो यहां पर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. इस मैदान की पिच पर बल्लेबाजों को अच्छी मदद मिलती है. पिच की सतह सपाट होने के चलते गेंद आसानी से बल्ले पर आती है, जिससे रन बनाना आसान हो जाता है. साथ ही मैदान की आउटफील्ड तेज होने के कारण फील्डरों के लिए रन रोकना भी मुश्किल हो जाता है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इसी मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का मैच खेला गया था. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए थे, जिसे भारत ने आखिरी ओवर में चेज कर लिया था.
Song Secrets: हिंदी सिनेमा के कुछ गानों का ऐसा इतिहास है, जो लोगों को हैरान…
मलाई प्याज की सब्जी भारतीय रसोई की वह स्पेशल डिश है जो सिर्फ दो कॉमन…
India US Trade: हर किसी के मन में ये सवाल जरूर उठता है कि आखिर…
Smriti Mandanna Palash Muchhal: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटने की खबर ने…
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में इन दिनों एक अजीब‑सी भगदड़ देखने को मिल रही…
Election Commission : तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि…