<
Categories: क्रिकेट

KL Rahul नहीं, इस ‘खूंखार’ बल्लेबाज के नाम है IPL का सबसे बड़ा स्कोर; आंकड़े देखकर रह जाएंगे दंग! 13 वर्षों से है अटूट

Delhi Capitals vs Punjab Kings: के एल ने पंजाब के खिलाफ 152 रन बनाकर रचा इतिहास. वह IPL में 150 रन पार करने वाले पहले भारतीय बने, हालांकि क्रिस गेल का ऑल-टाइम रिकॉर्ड अब भी बरकरार है.

DC vs PBKS: भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल के इतिहास में एक नया कीर्तिमान रच दिया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार दोपहर उन्होंने न केवल अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज शतक जड़ा, बल्कि लीग के इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी अपने नाम कर लिया. राहुल ने पिछले साल अभिषेक शर्मा द्वारा इसी टीम के खिलाफ बनाए गए 141 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

इस सीजन का अपना पहला और कुल छठा शतक जड़ने वाले राहुल ने अपनी शानदार पारी में मात्र 47 गेंदों का सामना किया, जिसमें 12 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. दूसरे छोर से नीतीश राणा ने भी उनका बखूबी साथ निभाया. हालांकि राणा अपनी 91 रनों की पारी को शतक में नहीं बदल पाए, लेकिन उनके इस महत्वपूर्ण योगदान की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवरों में 264/2 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

राहुल ने बनाए ये शानदार रिकॉर्ड्स

केएल राहुल आईपीएल के इतिहास में 150 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. अपनी 152* रनों की नाबाद पारी के साथ उन्होंने संजू सैमसन के 141 रनों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. इसके अलावा वह आईपीएल की तीन अलग-अलग टीमों के लिए एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं.

आईपीएल में भारतीयों का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर:

  • केएल राहुल: 152*
  • अभिषेक शर्मा: 141
  • केएल राहुल: 132*
  • शुभमन गिल: 129
  • ऋषभ पंत: 128*

आपको बता दें कि एक एल राहुल भारतीय बल्लेबाजों के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है लेकिन आईपीएल में किसी एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी भी क्रिश गेल के पास है और यह रिकॉर्ड वर्षों से अटूट है. लेकिन कहते हैं ना क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है. कब कौन सा रिकॉर्ड टूट जाए और कौन सा रिकॉर्ड कायम हो जाए किसी को नहीं पता होता. लेकिन फिर भी के एल राहुल हाईएस्ट स्कोर करने के मामले में तीसरे और भारतीय बल्लेबाजों की फेहरिस्त में पहले नंबर पर कायम हो गए हैं. दूसरे नंबर पर ब्रेंडन मैकुलम हैं जिन्होंने 158 रनों की पारी आईपीएल के उद्घाटन वर्ष 2008 में ही खेली थी. 

आईपीएल में 150+ रन बनाने वाले खिलाड़ी:

  • क्रिस गेल: 175* बनाम पुणे वॉरियर्स (2013)
  • ब्रेंडन मैकुलम: 158* बनाम आरसीबी (2008)
  • केएल राहुल: 152* बनाम पंजाब किंग्स (2026)
Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST