DC vs PBKS: भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल के इतिहास में एक नया कीर्तिमान रच दिया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार दोपहर उन्होंने न केवल अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज शतक जड़ा, बल्कि लीग के इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी अपने नाम कर लिया. राहुल ने पिछले साल अभिषेक शर्मा द्वारा इसी टीम के खिलाफ बनाए गए 141 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.
इस सीजन का अपना पहला और कुल छठा शतक जड़ने वाले राहुल ने अपनी शानदार पारी में मात्र 47 गेंदों का सामना किया, जिसमें 12 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. दूसरे छोर से नीतीश राणा ने भी उनका बखूबी साथ निभाया. हालांकि राणा अपनी 91 रनों की पारी को शतक में नहीं बदल पाए, लेकिन उनके इस महत्वपूर्ण योगदान की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवरों में 264/2 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.
राहुल ने बनाए ये शानदार रिकॉर्ड्स
केएल राहुल आईपीएल के इतिहास में 150 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. अपनी 152* रनों की नाबाद पारी के साथ उन्होंने संजू सैमसन के 141 रनों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. इसके अलावा वह आईपीएल की तीन अलग-अलग टीमों के लिए एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं.
आईपीएल में भारतीयों का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर:
- केएल राहुल: 152*
- अभिषेक शर्मा: 141
- केएल राहुल: 132*
- शुभमन गिल: 129
- ऋषभ पंत: 128*
आपको बता दें कि एक एल राहुल भारतीय बल्लेबाजों के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है लेकिन आईपीएल में किसी एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी भी क्रिश गेल के पास है और यह रिकॉर्ड वर्षों से अटूट है. लेकिन कहते हैं ना क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है. कब कौन सा रिकॉर्ड टूट जाए और कौन सा रिकॉर्ड कायम हो जाए किसी को नहीं पता होता. लेकिन फिर भी के एल राहुल हाईएस्ट स्कोर करने के मामले में तीसरे और भारतीय बल्लेबाजों की फेहरिस्त में पहले नंबर पर कायम हो गए हैं. दूसरे नंबर पर ब्रेंडन मैकुलम हैं जिन्होंने 158 रनों की पारी आईपीएल के उद्घाटन वर्ष 2008 में ही खेली थी.
आईपीएल में 150+ रन बनाने वाले खिलाड़ी:
- क्रिस गेल: 175* बनाम पुणे वॉरियर्स (2013)
- ब्रेंडन मैकुलम: 158* बनाम आरसीबी (2008)
- केएल राहुल: 152* बनाम पंजाब किंग्स (2026)