पंजाब में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद AAP से बीजेपी में चले गए, जिसके बाद सियासी तूफान तेज हो गया. किसी ने हरभजन सिंह के घर के बाहर 'पंजाब का गद्दार' लिखकर उनका विरोध किया है.
Harbhajan Singh House Video
Harbhajan Singh: पंजाब में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने से लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह के आवास के बाहर दीवारों पर काले रंग से पंजाब का गद्दार लिख दिया. वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया. वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दल बदल कर बीजेपी में शामिल होने वाले लोगों को गद्दार बताया. उन्होंने कहा कि उन्होंने बीजेपी के डर, लालच और दबाव के कारण पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं ने केवल आम आदमी पार्टी ही नहीं छोड़ी, बल्कि पंजाब के लोगों का विश्वास तोड़ा है.
पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह के घर के बाहर गद्दार लिखे होने की वीडियो भी सामने आई है. इसमें कुछ लोग काले रंग के स्प्रे से दीवारों पर गद्दार लिखते नज़र आ रहे हैं. पुलिस भी वहीं पर खड़ी होती है, लेकिन वे उन्हें हटाने की कोशिश नहीं करते.
वहीं सीएम भगवंत मान ने आरोप लगाया कि पंजाब में बीजेपी के पास राजनीतिक जमीन न होने के कारण वे दलबदल करा रही है. इसके लिए वे डर, लालच और दबाव की रणनीति अपना रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी को पंजाब और पंजाबियों से दिक्कत है. जो भी चीज पंजाब को खुशी और सहायता देती है, वो उसे ही बिगाड़ने में लग जाते हैं. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि पंजाब में जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी, तब केंद्र ने राज्य के ग्रामीण विकास के लिए मिलने वाली धनराशि रोक दी थी.
उन्होंने कहा कि बीजेपी पूरे देश में यही तरीका अपना रही है और क्षेत्रीय दलों को कमजोर कर रही है. वे पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे जैसी तमाम पार्टियों को निशाना बने रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी जिस पार्टी से गठबंधन करती है, उसे ही निगल लेती है. बीजेपी के पास भरोसेमंद नेतृत्व नहीं है, जिसके कारण वे दूसरी पार्टियों को तोड़ने की कोशिश करते रहते हैं.
Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…
Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…
Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…
Meerut Viral Video: मेरठ में पति की आशिकी पकड़ने पहुंची पत्नी के साथ जो हुआ,…
एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…
चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…